November 1, 2026

ऋचा सिंह समेत कई सपाई नजरबंद, पुलिस ने कई युवकों को उठाया-

Spread the love

प्रयागराज: ऋचा सिंह समेत कई सपाई नजरबंद, पुलिस ने कई युवकों को उठाया..

 

प्रयागराज: पीएम मोदी के आगमन से पहले कार्यक्रम में व्यवधान की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत कई समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया है. पुलिस ऐसे युवकों पर कड़ी नजर रख रही है जो प्रधानमंत्री के सामने काला झंडा दिखा सकते हैं।

बताया जाता है कि सोमवार देर रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस और खुफिया एजेंसी ने कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने वाले संदिग्‍ध लोगों की सूची तैयार की. इसके बाद उनके घरों पर दबिश देकर उठा लिया गया. सपा प्रवक्ता और छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह को उनके शिवकुटी स्थित घर में नजर बंद करते हुए पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

प्रयागराज की पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रयागराज आगमन को लेकर सक्रियता बरती है. इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए शहर के जार्ज टाउन, कैंट और धूमनगंज पुलिस ने भी कई युवकों को एहतियातन हिरासत में लिया है।