April 15, 2026

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य सुश्री उषारानी आज जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई करेंगी- शरद पांडेय

Spread the love

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य सुश्री उषारानी आज (05 जनवरी) को जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई करेंगी

 

शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिए जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथा सम्भव कराया जायेगा पंजीकरण

 

मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुश्री उषारानी 05 जनवरी, 2022 को प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई करेंगी। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने, योजनाओं से सम्बंधित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथा सम्भव पंजीकरण भी कराया जायेगा। उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवायें जाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक प्रचार-प्रसार के साथ ही जनपद में उ0प्र0 बाल सेवा योजना से लाभान्वित परिवारों/बालिकाओं के सम्बंध में नियत तिथि पर आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।