July 12, 2026

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर डीजीपी हुए सख्त-

Spread the love

लखनऊ

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर डीजीपी हुए सख्त

पूरे मामले की डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट

उमेश पाल हत्याकांड को शासन ने गंभीरता से लिया है

डीजीपी डी.एस.चौहान ने प्रयागराज कमिश्नरेट से वारदात की रिपोर्ट तलब की है

लखनऊ मुख्यालय की एसटीएफ यूनिट से कई अधिकारियों को प्रयागराज मदद के लिए भेजा गया है

उमेश पाल हत्याकांड से प्रयागराज पुलिस के कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है

अतीक के भाई अशरफ पर जेल में पैनी निगाह रखने के निर्देश जारी हैं

अतीक व अतीक के भाई से जेल में मुलाकात करने वाले लोगों की छानबीन शुरू कर दी गई है

अतीक के खिलाफ कोर्ट में 54 मुकदमे विचाराधीन है

अतीक की बीते 5 सालों में 1200 करोड रुपए से अधिक चल अचल संपत्ति को पुलिस ने जप्त किया है

47 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर 6सूटर हो गए फरार

उमेश पर पहला गोली 4 बजकर 56 मिनट 28 सेकेंड पर चलाई गई

4 बजकर 57 मिनट 15 सेकेंड पर बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए