*उप मुख्यमंत्री के चित्रकूट आगमन को लेकर राज्यमंत्री लो0नि0वि0 ने डीएम के साथ लिये तैयारियों का जायजा*
*चित्रकूट*
राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने आज आगामी 30 दिसंबर 2020 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी के जनपद चित्रकूट भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर हवाई पट्टी, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी व तरौहा का औचक निरीक्षण किया।
मां राज्यमंत्री व जिलाधिकारी तरौहा के पास मां मंदाकिनी गंगा में पुल निर्माण के भूमि पूजन के स्थल का निरीक्षण कर परियोजना प्रबंधक सेतु निगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि यहां पर साफ सफाई व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। हवाई पट्टी विस्तारीकरण के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रनवे को अच्छी तरह से साफ सफाई करा दी जाए जहां पर बाउंड्री वाल टूटी है वहां पर बैरियर से बंद कर दें ताकि पशु आदि प्रवेश न कर पाए। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी का निर्माण कार्य बहुत धीमा चल रहा है शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रगति कराएं। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी का निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि टेंट आदि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित करलें। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई अच्छी तरीके से करा दी जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*



More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-