*उपाध्यक्ष एलडीए द्वारा किया गया प्राधिकरण के पहले आओ पहले पाओ योजना के फ्लैटों का निरीक्षण*
*उपाध्यक्ष एलडीए पहुँचे जनेश्वर एन्क्लेव, कानपुर रोड योजना व ऐशबाग हाइट्स*
*एलडीए सम्पत्तियों व अपार्टमेंट्स को बनाएगा प्रीमियम को प्रीमियम बनाने के दिये निर्देश*
*एलडीए के पहले आओ पहले पाओ योजना के फ्लैट्स में आगामी 8फरवरी से 31मार्च तक आवेदन करने पर मिलेगी आवेदन शुल्क से छूट*
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा आज दिनाकं -07 फरवरी, 2021
को प्राधिकरण पहले आओ पहले पाओ योजनान्तर्गत बनाए गए फ्लैटों का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष द्वारा निरीक्षण की शुरुआत जनेश्वर एन्क्लेव से की गई और उसके बाद कानपुर रोड योजना व ऐशबाग हाइट्स का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपाध्यक्ष द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिये गए :-
1) उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि प्राधिकरण द्वारा पहले आओ पहले पाओ योजना के फ्लैट्स में आगामी 8 फरवरी से 31 मार्च तक आवेदन करने पर रजिस्ट्रेशन बुकलेट की खरीद पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उसे मुफ्त में दिया जाएगा।
2) साथ ही निर्देश दिया गया कि इस योजना के अंतर्गत साइट विजिट करने व करेंट डेटेड चेक देने के अधिकतम 14 कार्य दिवस की अवधि में रजिस्ट्री से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर कराई जाएगी। रजिस्ट्री हेतु अलग से कैम्प लगाये जाने के निर्देश भी दिये गये।
3) उपाध्यक्ष श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा निर्देश दिया गया कि अपार्टमेन्टस् को उच्च गुणवत्ता के एवं प्रीमियम क्लास का बनाया जाए। इसके साथ ही उसके एप्राचे रोड से अतिक्रमण हटाकर सड़कों को क्लियर/साफ किये जाने तथा अपार्टमेंट में टाप फ्लारे के आवंटियों को फ्रंट पार्किंग दिये जाने के भी निर्देश दिये गये।
4) उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि अपार्टमेंट्स को उच्च गुणवत्ता का और प्रीमियम क्लास व आकर्षक बनाया जाए। साथ ही सभी अपार्टमेंट्स में आवश्यकता अनुसार हर्बल पार्क, ग्रीनरी, पाम ट्री व प्लांटेशन करके लोगों को ग्रीन फील्ड भी उपलब्ध कराई जाए। ताकि बच्चो के खेलने व लोगो को वॉक करने के लिए इको फ्रेंडली वातावरण मिल सके।
5) साथ ही निर्देश दिया कि जो फ्लैट्स बने हुए है उनके ऊपर फ्लैट्स की ब्रांडिंग भी की जाए। इसके अलावा अपार्टमेंट्स के आस पास यदि कोई अतिक्रमण है तो उसे तुरंत हटवाया जाए। साथ ही अप्रोच रोड को अतिक्रमण मुक्त करके आवागमन को सुगम बनाया जाए।
6) उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि लोगो का रुझान कॉरपोरेट कल्चर की तरफ ज़्यादा है। जिसके तहत एलडीए के अपार्टमेंटस को भी कॉरपोरेट व प्रीमियम लुक दिया जा रहा है। पहले की भांति एलडीए के फ्लैटों की बिक्री में तेज़ी आई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-