*आज दिनांक 22.12.2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा थाना मुहम्मदाबाद व कोतवाली जनपद मऊ का वार्षिक निरीक्षण किया गया।* इस दौरान सर्वप्रथम डी0आई0जी0 महोदय द्वारा सलामी गार्द में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, लावारिस वाहनों व मालों का निस्तारण करने व साफ-सफाई को उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय का गहनतापूर्वक निरीक्षण करते हुए रजिस्टरों/रिकार्डाे को अद्यविक करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ मालखाना, बन्दीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरकों, निर्माणाधीन बैरक की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया गया, महिला हेल्प हेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के नियमित रूप से फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-