*ब्रेकिंग उन्नाव*
दूसरी मार्ग दुर्घटना : अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज कस्बे के राजमार्ग पर गलत साइड से जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने राजमार्ग पार करने के लिए खड़े बुजुर्ग को टक्कर मार दी…
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए….
घायलों को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया….
*उन्नाव….*
थाना बेहटा मुजावर व गंजमुरादाबाद चौकी सहित पुलिस द्वारा अलग अलग गांवो से तीन लोगों को कच्ची जहरीली शराब के साथ पकड़कर सम्बंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष भेजा गया है…
*शुक्लागंज*
पश्चिमी गंगाघाट निवासी एक अधेड़ महिला गुरूवार दोपहर पारिवारिक कलह से ऊबकर पुराने यातायात पुल पर पहुंची, कुछ देर पुल पर टहलने के बाद वह रेलिंग पर चढ़कर गंगा में कूदने का प्रयास किया…
जिस पर पुल से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी और महिला को दौड़ कर पकड़ लिया…
*उन्नाव….*
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने कीटनाशक निगल लिया हालत खराब होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया..
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है….





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-