उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग 27 पर नवाबगंज नगर में जैतीपुर मोड़ के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेक्कन बस और ट्रेलर ट्रक के चालक हादसे में वाहनों में ही फंस गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस ने वाहनों को कटर से काटकर चालकों को बाहर निकलवाया। इस दौरान बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री भी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा। जंहा से सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-