संपादक की कलम से ,
सिया राम मिश्र , लखनऊ ।
उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ ने वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार देने का फैसला
किया हे । कैबिनेट ने मंगलवार को अशासकीय माध्यमिक विद्यालय ( वित्त विहीन ) में कार्यरत शिक्षकों को ‘ मुख्यमंत्री अध्यापकन पुरस्कार ‘ से सम्मानित किये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी ।
राज्य सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एमबीडी इन्डिया न्यूज को बताया कि प्रदेश में 19275 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय है । इन विद्यालयों के अध्यापकों को किसी तरह का पुरस्कार सरकार से नहीं मिलता है । इसका उत्साहवर्द्ध करने के लिए सरकार ने यह प्रस्ताव तैयार किया है । प्रदेश में कुल 18 मंडल हैं और हर मंडल से एक अध्यापक का पुरस्कार के लिए चयन होगा । पुरस्कृत अध्यापक को सरकार 25 हजार रुपये देगी ।
उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ष 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती मनाएगी और यह पुरस्कार दिया जाएंगा ।
पुरस्कार योजना को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जोड़ा है । यह पुरस्कार हर वर्ष 25 दिसंबर को अटल की जयंती पर दिये जाएंगे । पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद सरकार ने उनके नाम पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है ।
इस पुरस्कार के लिए सरकार ने गाइड लाइन तैयार कर रही है ।प्रमुख रूप से इसके लिए शिक्षकों की नियमित 15 वर्ष और प्रधानाचार्य को 20 वर्ष की सेवा जरूरी होगी । शिक्षा के क्षेत्र में 75 प्रतिशत योगदान भी
जरुरी है ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max