उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने अक्षय तृतीया पर्व व भगवान परशुराम जयन्ती के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि अक्षय तृतीया शाश्वत सुख शांति आनंद और संपन्नता का पर्व है जिसका मानव जीवन में विशेष महत्व है ।
भगवान परशुराम आम जनमानस के साथ ही वन्य प्रान्त के अदिवासी समूहों में शिक्षा, रक्षा, वाणिज्य व कृषि, गौरक्ष के सामाजिक प्रणाली का विकास किया। और उनमें सामाजिक समरसता की भावना जाग्रत करने के साथ वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण सिद्धान्त बताया।
श्री दीक्षित ने कहा भगवान परशुराम के बताये नियमों व सिद्धान्तों को समस्त जनमानस को आत्मसात कर जन कल्याण का कार्य करना चाहिए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-