लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सभी सदस्यों को पत्र लिखकर कर यह अनुरोध किया है कि देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस महामारी से युद्ध जारी है l
हम सब विधानसभा के सदस्य अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं फिर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वैश्विक महामारी में हम सब सदस्यों से अपेक्षा की है की सभी माननीय सदस्य अपने क्षेत्रों में एक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी/ सीएचसी) को गोद ले और चयनित केंद्रों में जरूरी चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था के लिए अपनी विधायक निधि का सदुपयोग करने पर विचार करें l गोद लिए गए केंद्र की सतर्कता पूर्वक निगरानी करते रहे जिससे प्रदेश के जनमानस को इस वैश्विक महामारी से सुरक्षा प्रदान की जा सके I



More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-