October 13, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है I विधानसभा अध्यक्ष ने कहा श्री सिंह 13वीं 14वीं 16वीं विधानसभा के सदस्य होने के साथ ही राज्य मंत्री से लेकर के कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया l उनके निधन से जनपद गोंडा सहित प्रदेश की राजनीति में शून्यता आई है जिसकी भरपाई हो पाना कठिन है I

श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व डॉ अभिषेक सिंह सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें l