October 20, 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आज यानी 20 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

 

2671 पद पर होगी महिला अभ्यर्थियों की भर्ती::

 

कुल 3012 पदों में से 2671 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार जारी पदों की संख्या उत्तर प्रदेश चिकित्सा तथा प्रशिक्षण विभाग, उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा और किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के तहत है.

 

स्टाफ नर्स पुरूष और स्टाफ नर्स महिला के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. साथ ही अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

 

आयु सीमा::

 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है.

 

चयन प्रक्रिया:::

 

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

 

आवेदन फीस::

 

सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए 125 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं एससी व एसटी वर्ग के लिए 65 रुपए और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपए आवेदन फीस का निर्धारण किया गया है.