November 3, 2026

उत्तर प्रदेश मे प्रतिदिन गायब हो रहे 10 से ज्यादा बच्चे,प्रदेश सरकार नहीं दे रही ध्यान-ई०राहुल कुमार सिंह-

Spread the love

*उत्तर प्रदेश मे प्रतिदिन गायब हो रहे 10 से ज्यादा बच्चे,प्रदेश सरकार नहीं दे रही ध्यान-ई०राहुल कुमार सिंह*

 

*सरकारी वेबसाईट के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश मे पिछले एक महीने मे ही गायब हुए 324 बच्चे,मात्र 42 की ही हो पाई रिकवरी*

 

*****************************

प्रेस विज्ञप्ति

सेवा में,

सम्पादक महोदय,

दैनिक……………………

वाराणसी ।

समाजवादी पार्टी(लोहिया वाहिनी) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सामाजिक संस्था क्रांति फाउंडेशन चलाने वाले ई०राहुल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश मे प्रतिदिन गायब हो रहे बच्चों पर योगी सरकार को घेरते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाईट के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे पिछले एक माह मे ही 324 बच्चे लापता हो गये जिसमे से मात्र 42 बच्चों की ही रिकवरी हो पायी है और योगी सरकार इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।उन्होने कहा कि आधिकारिक वेबसाईट के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष मे 2160 बच्चे उत्तर प्रदेश मे लापता हो गये जिनमे से मात्र 679 बच्चों की ही रिकवरी हो पायी।आंकड़ों के अनुसार अभी तक रिकार्ड मे कुल 40679 बच्चे लापता हो गये जिसमे से कुल 19781 की ही रिकवरी हो पायी है।लापता वयस्कों के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाये तो प्रदेश मे अभी तक कुल 50795 लोग लापता हुए जिसमे से मात्र 23859 लोगों की ही रिकवरी हो पायी।

श्री सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के ये आंकड़ें भयावह हैं।अगर गायब हो रहे बच्चों की संख्या पर नजर डाली जाये तो पिछले कुछ महीनों मे इसमे भारी मात्रा मे बढ़ोतरी हुई है और उत्तर प्रदेश मे पिछले एक माह मे तो प्रतिदिन लगभग 11 बच्चे लापता हो जा रहे हैं और रिकवरी प्रतिशत बहुत ही कम है जो कि पूरी तरह से प्रदेश सरकार और पुलिस की लापरवाही दर्शा रहा है।इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश मे बच्चे गायब करने वाले बड़े गिरोह सक्रिय हैं जिनपर सरकार कोई नकेल नहीं कस पा रही है।आंकड़ों की गहराई मे जाने पर पता चल रहा है कि इसमे गायब होने वाली बच्चियों की संख्या ज्यादा है जो कि स्पष्ट तौर पर मानव तस्करी की ओर इशारा करता है परंतु प्रदेश सरकार और पुलिस इस विषय को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है।

उन्होने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है तथा इस विषय पर योगी सरकार को तुरंत एक्शन मे आना होगा नहीं तो न जाने और कितने मां बाप अपने नौनिहालों को खो देंगे।

 

प्रेषक:

 

ई०राहुल कुमार सिंह

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-समाजवादी लोहिया वाहिनी

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष-क्रांति फाउंडेशन

 

9935776310,6392702936