June 27, 2026

उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षिकाओं को भी अब मिल सकेगा मातृत्व अवकाश-

Spread the love

*उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षिकाओं को भी अब मिल सकेगा मातृत्व अवकाश* …….

 

*मदरसा शिक्षक परिषद के चेयरमैन डॉ इफ्तियार अहमद जावेद की अध्यक्ष्ता में संपन्न हुई बैठक में अनुदानित व गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों की शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ दिलाने का लिया गया निर्णय* ……..

 

*यूपी मेंअनुदानित मदरसों में मातृत्व अवकाश एवं बाल्य देखभाल इत्यादि का अवकाश का लाभ दिए जाने के लिए शासन स्तर से आदेश निर्गत कराने के लिए मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को किया गया अधिकृत* …….

 

*मदरसा शिक्षक परिषद के चेयरमैन डॉ इफ्तियार अहमद जावेद ने बताया कि इस बैठक में केजी की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए 25 राज्यानुदानित मदरसों को चिन्हित कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव*…….

 

*डॉक्टर इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा की विनियमावाली 2016 में स्थानांतरण की व्यवस्था न होने की वजह से आ रही परेशानियों को देखते हुए विनियमावली में संशोधन होने तक स्थानांतरण के लिए कार्यकारी आदेश शासन स्तर से निर्गत कराने का लिया गया निर्णय* …….

 

*डॉ इफ्तियार अहमद जावेद ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुरोध पर मदरसों में शिक्षा ले रहे छात्राओं का सर्वे कराने का भी बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला*……

 

*बोर्ड की इस बैठक में बोर्ड के सदस्य कमर अली, असद हुसैन, तनवरी रिजवी, डॉ इमरान अहमद, वित्त एवं लेखाधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय आशीष आनंद, बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह रहे मौजूद* ……

 

*बताते चलें की योगी आदित्यनाथ  सरकार की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी की तर्ज पर मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एमटीईटी को लागू करने का लिया गया है फैसला* ……

 

*अब एमटीईटी पास करने वाले अभ्यार्थी ही मदरसों में बन सकेंगे शिक्षक* …….