June 8, 2026

उत्तर – प्रदेश पूर्वांचल में उद्योगों को पंख लगें – अजय मिश्रा

Spread the love

 उत्तर – प्रदेश  पूर्वांचल में उद्योगों को पंख लगें इसके लिए योगी सरकार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे 500 हेक्टेयर में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करेगी | इसके बाद दूसरे चरण में इसी एक्सप्रेस-वे के किनारे 500 हेक्टर जमीन इंडस्ट्री को डेवलप करने का काम किया जाएगा |पूर्वांचल में गोरखपुर के आसपास इंडस्ट्री लगाने के लिए देश की कई बड़ी कंपनियों से सरकार कर रही है संपर्क कुछ कम्पनियो से बात चीत पूरी हुई जिनका इंवेसमेन्ट का खाखा तैयार गोरखपुर में शुद्ध प्लस हाइजीन प्रॉडक्ट्स में 80 करोड़ रुपये का निवेश होगा | इस कंपनी के शुरू होने से 500 लोगों को रोजगार मिलेगा वही बलरामपुर में सेलेस्टो यार्न 970 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है इस इकाई के शुरू होने से 2,200 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।