*Breaking News*
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से पुलिस सब इंस्पेक्टर व अन्य हेतु 9534 पदों की भर्ती -2020 -21 परीक्षा में हुई धांधली को लेकर याचिका 23-12-21को दाखिल
रिजल्ट पर तत्काल रोक लगाते हुए पुनःपरीक्षा कराए जाने व सी.बी.आई. /उच्च स्तरीय जांच की मांग
अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती बोर्ड,लखनऊ के द्वारा परीक्षा कराए जाने हेतु टेंडर दिए जाने के बाद मुम्बई की प्राइवेट कम्पनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इनफार्मेशन टेक्नोलोजी लिमिटेड( NSEIT) पर धांधली के आरोप लगाया है।
परीक्षा सेन्टर के अंदर मोबाइल से फ़ोटो खिंचने की तस्वीर वायरल होने,व वी. एन. सी. ऐप से सेंटर पर उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर स्क्रीन को सेंटर से बाहर बैठे गिरोह के द्वारा वर्चुअल नेटवर्क कंप्यूटिंग (वी.एन.सी सिस्टम/ सर्वर) के द्वारा शेयर कर प्रश्नपत्र हल कर हाइ स्कोर प्राप्त करने का आया है मामला।
अभ्यर्थी प्रवीन कुमार, मेरठ के अक्टूबर 2021 महीने में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में 100 में से 18 नम्बर मिलना और उसके बाद वर्तमान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में 160 में 131 नम्बर (हाई स्कोर ) प्राप्त करना सवालों के घेरे में है। इस अभ्यर्थी ने 13 प्रश्न छोड़ दिये जबकि नेगेटिव मार्किंग नही थी।
इसी प्रकार प्रतीक चौधरी ,आगरा के PET में 37.50 और सब इंस्पेक्टर भर्ती में 155 नम्बर मिलना सवालों के घेरे में है। इसके अलावा आगरा के अनूप शर्मा 154 नंबर ,आलोक शर्तिया- मेरठ ने 153 नंबर ,विवेक यादव- मेरठ 153 नंबर हाई स्कोर नम्बर प्राप्त किया है जो कि सवालों के घेरे में है, जाँच की मांग की है साल्वर गैंग के द्वारा ऐसे कई सैकड़ों लोगों को फर्जीवाड़ा कर परीक्षा दिलाई गई है।
आरोप है सॉल्वर गैंग ने 10 से 15 लाख रुपये लेकर कंपनी और परीक्षा सेंटर के साथ मिलकर बी एन सी ऐप/ सर्वर के द्वारा प्रश्न पत्र हल कर हाई स्कोर प्राप्त कराया।
विनीत चहल व अन्य की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के शासकीय अधिवक्ता को नोटिस कर *इलाहाबाद हाइकोर्ट के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने याचिका दाखिल* की है।
याचिका में *अधिवक्ता सुनील चौधरी* ने बताया कि मुंबई की प्राइवेट कंपनी NSEIT LTD पर परीक्षा में सॉल्वर गैंग के द्वारा हाई स्कोर प्राप्त कर नौकरी दिला कर धांधली के आरोप लगने पर मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर 2021 में ब्लैक लिस्ट कर ,परीक्षा को पुनःकराए जाने की भी संस्तुति कर दी है और प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड,भोपाल की ओर से कंपनी पर 3 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाने पर कार्यवाही की जा रही है।
उत्तराखण्ड में भी इसी कंपनी के विरुद्ध अन्य परीक्षा में धांधली को लेकर पुनः परीक्षा कराए जाने पर नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी,तब कंपनी के ब्लैक लिस्ट न होने पर याचिका नैनीताल हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।
एस आई भर्ती के लिए 9534 पदों पर लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-