October 31, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों का विवरण दिनाँक 15.11.2021*

 

01. *यूपी एसटीएफ:* लखनऊ द्वारा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जनपदों में *अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 शातिर मादक पदार्थ तस्करों-* शेखर थापा, राम भूलन व सीता को आलम नर्सरी बरेली शाहजहांपुर हाईवे से गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 60 किलो 600 ग्राम अवैध चरस अंतर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 03 करोड़ रुपए, 01 होंडा सिटी कार व 04 मोबाइल फोन आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

02. *जनपद मुजफ्फरनगर:* थाना कोतवालीनगर क्षेत्र में *दिनांक 06.11.2021 को भगतसिंह रोड पर ज्वैलर्स से अज्ञात चोर द्वारा सोने की कुल 46 अदद चेन-कुल वजन-1425 ग्राम कीमत लगभग 76 लाख की चोरी की घटना का सफल अनावरण* करते हुए थाना कोतवालीनगर एवं सर्विंलांस टीम द्वारा रामपुरी गेट वाली गेट रुड़की रोड के पास से *04 शातिर चोरों-* तुषार शर्मा, अभिषेक शर्मा, केतन उर्फ कन्नू व कन्हैया वर्मा उर्फ मोन्टी को गिरफ्तार किया है. *अभियुक्त के कब्जे से चोरी का शतप्रतिशत माल 01 डिब्बा जिसमें 46 सोने की चैन वजन-1425 ग्राम कीमत 76 लाख रुपये बरामद की गई हैं.*

 

03. *जनपद फतेहगढ पुलिस:* कोतवाली कायमगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा *शराब व्यवसायी व उसके मुंशी की आँखों में मिर्च झोंककर हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए 04 लुटेरों-* मुनेन्द्र उर्फ मुखिया, विनोद कुमार यादव, हर्षित राज उर्फ लड्डू बाल्मीकी व अच्छे मियाँ के गिरोह को कायमगंज फर्रूखाबाद मुख्य मार्ग से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे, कारतूस, 03 मोबाइल, 02 मोटरसाइकिल, मिर्ची पाउडर व लूट का 01 लाख 01 हजार 155 रूपये बरामद किया गया है.*

 

04. *जनपद शाहजहाँपुर:* थाना निगोही द्वारा मुखबिर की सूचना पर खेड़ासंडा तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड़ मे *गैंग बनाकर लूट, चोरी, नकबजनी, मादक पदार्थ तस्करी की कई घटनाएं कारित करने वाले गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25000₹ के इनामिया बदमाश* झंड़ू उर्फ राजेश को उसके 03 साथियों- सर्वेश वाल्मिकी, संजय वाल्मिकी व अर्जुन वाल्मिकी के साथ गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा मे चोरी किये गये आभूषण 02 प्लास्टिक की केनो मे 25 लीटर मैंथा तेल, 01 कार टाटा सफारी, 01 मोटरसाइकिल प्लेटिना, 03 तमंचे, 01 पौनिया, कारतूस व 02 लोहे के आलानकब बरामद किए गए हैं.*

 

05. *जनपद सीतापुर:* थाना महमूदाबाद पुलिस द्वारा *चोरी सहित 05 मुकदमों में वांछित व 25000₹ के इनामिया शातिर चोर अभियुक्त* कौशल कुमार निवासी अतरौली थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्त कब्जे से चोरी के सोनेचाँदी के जेवरात, नगद रुपये, 01 तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.*

 

06. *जनपद भदोही:* थाना गोपीगंज पुलिस, साइबरक्राइम सेल, सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा *अंतर्राज्यीय एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए इसके सरगना सहित 05 शातिर ठगों-* विशाल गौतम, अमलेश कुमार, शंकर कुमार, हीरालाल गौतम व अजय भारती को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. *अभियुक्तगण के कब्जे से फ्राड से अर्जित 03 लाख 50 हजार रुपये नकद, 93 एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंकों के, 01 रिवाल्वर, 02 तमंचे, कारतूस, 02 चाकू, घटना में प्रयुक्त व फ्राड के पैसों से खरीदी गई 04 मोटरसाइकिलें व 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है.* अभियुक्तगण संगठित गैंग चलाते हुए धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर व पासवर्ड देखकर एटीएम से पैसे निकालने का काम करते हैं एवं भोली-भाली जनता को ठगते हैं.

 

07. *जनपद बुलन्दशहर:* थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा *गन्ना क्रय केन्द्रों पर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह के 14 शातिर चोर सदस्यों* को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान, 14 तमंचे, कारतूस व 01 कैन्टर मिनी ट्रक बरामद किया गया है.*

 

08. *जनपद चित्रकूट:* थाना पहाड़ी पुलिस द्वारा *नलकूप के कनेक्शन से ट्रांसफार्मर के अंदर की मशीन चोरी करने के मुकदमे में 02 शातिर चोरों-* बृजेंद्र सिंह व मंगल निवासीगण थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम ट्रांसफार्मर का तार चोरी का बरामद किया गया है.*