June 22, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनाँक 14.07.2021*

 

01. *यूपी एटीएस:* द्वारा अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े 02 आतंकियों को दिनाँक 11.07.2021 को गिरफ्तार किया गया था जिनको रिमांड में लेकर *पूछताछ के क्रम में प्रकाश में आए 03 अभियुक्तगण शकील, मो.मुस्तकीम व मो. मुईद को लखनऊ से प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है.*

 

02. *यूपी एसटीएफ व जनपद आगरा पुलिस:* थाना जगनेर पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त आपरेशन में मुखबिर की सूचना पर सरैंधी ओवरब्रिज के पास से आ रहे ट्रक को रोक कर *02 शातिर मादक पदार्थ तस्करों-* सोनू व कुलदीप शर्मा उर्फ श्यामू निवासीगण थाना चंदपा आगरा को गिरफ्तार किया गया है *जिनके कब्जे से ट्रक की विशेष कैविटी में छिपाए रखे 08 क्विंटल 32 किलोग्राम गाँजा, 03 मोबाइल, जीपीएस डिवाइस बरामद किया गया है.*

 

03. *जीआरपी आगरा:* थाना जीआरपी फर्रुखाबाद द्वारा *दिनाँक 14.05.1996 को शटल डाउन पैसेंजर ट्रेन की बोगी में हुई गोली मारकर हत्या के मुकदमे में वर्ष 2003 से लगातार फरार चल रहे 25000₹ के इनामिया अभियुक्त* अनुपम निवासी कसरट्टा बाजार थाना कोतवाली फतेहगढ़, फर्रुखाबाद द्वारा *पुलिस के दबाव व कुर्की के भय से सीजेएम फर्रुखाबाद की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है.*

 

04. *जनपद एटा:* थाना अलीगंज पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा *01 शातिर असलहा तस्कर अभियुक्त* को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से *03 देशी पिस्टल, 05 देशी तमंचे, 01 देशी राइफल व कारतूस बरामद किया गया है.* अभियुक्त 2016 में भी अवैध शस्त्र तस्करी के मामले में थाना पटियाली जनपद कासगंज से जेल भेजा जा चुका है.

 

05. *जनपद गाजियाबाद:* थाना कोतवाली नगर पुलिस व साइबर सेल द्वारा *इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्युरिटी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तगण* को अम्बेडकर रोड एक्सप्रेस मार्केट के सामने से गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से ठगी करने मे प्रयुक्त 31 अदद मोबाइल, 05 आईडी कार्ड, 02 पासबुक व अन्य सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.* अभियुक्तगण द्वारा अपने फरार साथियो के साथ मिलकर A&S हेल्थ लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर कुछ लोगों को अपने ऑफिस में नौकरी पर रख कर, फर्जी आईडी पर सिम खरीदकर तथा बैंक खाता खुलवाकर पुराने पॉलिसी धारकों से पॉलिसी मैच्योरिटी के नाम पर स्वंय को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस नोएडा, आईआरडीए का अधिकारी बताकर पॉलिसी धारकों से बडी धनराशि ठग लेते हैं.

 

06. *जनपद बस्ती:* थाना हरैया व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर *06 अंतर्राज्यीय असलहा तस्करों-* अखिलेश शर्मा, राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी, राहुल सिंह उर्फ अमिताभ सिंह, राजू पाठक, विनय भाष्कर सिंह व विशाल सिंह को NH-28 के पास बेलाडे शुक्ल से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 02 पिस्टल देशी .32 बोर, 09 तमंचा, 32 बोर, कारतूस व 03 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.* टीम को 25000₹ के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है.

 

07. *कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर:* थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा *दुपहिया वाहनचोरों से चोरी के वाहन खरीद कर वाहन को काट कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तगण-* विकास चौहान व सुहैल निवासीगण दिल्ली एवं जगदेव प्रसाद निवासी सेक्टर 09 थाना सेक्टर 20 नोएडा को लेबर चौक के सामने से गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से मोटरसाइकिल के 05 अगले एलोय व्हील मय टायर मय शॉकर, 04 तीली वाले व्हील मय टायर मय शॉकर व 01 स्कूटर का अगला व्हील मय टायर मय शॉकर, 08 स्कूटर की टंकी, 02 स्कूटर के इंजन मय पहिया, स्कूटर के 12 हैंडल, 20000₹ नकद, 02 मोबाइल फोन व 01 ईको कार बरामद की गई है.*

 

08. *कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर:* थाना बीटा पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों के साथ हुई *मुठभेड़ में लूट के मुकदमें में वांछित व 25000₹ के इनामिया बदमाश* वसीम निवासी बादशाहनगर कस्बा व थाना दादरी को *गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार* किया गया है. अभियुक्त लूट, हत्या के प्रयास आदि के करीब 05 अभियोग पंजीकृत हैं. *अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा, कारतूस व 01 बाइक बरामद किया गया है.*

 

09. *जनपद खीरी:* थाना निघासन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *वर्ष 2018 के व्यपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एवं 10000₹ का इनामिया अभियुक्त* रामखेलावन निवासी अग्घरा गुलरिया थाना धौरहरा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है.