*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 05.06.2021*
01. *जनपद शाहजहॉंपुर:* थाना कांट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *ग्राम इमलिया के पास झाड़ियों के बीच में शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़* करते हुएअभियुक्त कमलेश निवासी ग्राम खुलौली मजरा अख्त्यारपुर बघौरा थाना कांट जिला शाहजहाँपुर को अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया गया. *अभियुक्त के कब्जे से 06 तमन्चे, 01 अर्द्धनिर्मित तमंचा, 01 देशी बन्दूक व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं.*
02. *जनपद अयोध्या:* कोतवाली अयोध्या पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *कुल 05 शातिर वाहन चोरों-* विरेन्द्र कुमार सोनी, सचिन, मो.फैजल, मो. मुस्तकीम व जियाउल हक को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे/निशांंदेही से कुल 21 चोरी की मोटरसाईकिलें विभिन्न कम्पनी की बरामद हुई हैं.*
03. *जनपद खीरी:* थाना गोला क्षेत्र में *दिनांक 19.05.21 को मुन्नुगंज स्थित एक घर में 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बंधक बनाकर अलमारी तोड़कर कीमती सामान लूटने की घटना का अनावरण करते हुए वादी के मौसी के लड़के* आदर्श पाण्डेय व उसके 05 साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 06 तमंचे, कारतूस, 200 ग्राम चरस, लूट के सोने चाँदी के आभूषण व 9000 रुपये नगद बरामद किया गया है.* अभियुक्त द्वारा रुपये की जरुरत होने के कारण अपने 05 साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी.
04. *जनपद अलीगढ़:* थाना सासनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर *ग्राम नगला ताल में छापेमारी कर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुये 04 अभियुक्तगण-* मोरध्वज उर्फ गोलू, गौरव, नरेश, जवाहरलाल निवासीगण ग्राम नगला ताल थाना सासनी जनपद हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 158 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत करीब 24 लाख रुपये बरामद किया गया है.* अभियुक्तगण गांजा को जनपद मथुरा व राजस्थान से लाते थे तथा जनपद हाथरस में फुटकर में लोगों को बेचते थे.
05. *जनपद बाराबंकी:* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा *03 शातिर आटोलिफ्टर-* रवि कश्यप निवासी अशोक नगर सूतमिल चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, शिवा सिंह निवासी खलिशपुर जफरपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी व रिंकू निवासी अतरौरा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं.*
06. *जनपद बलिया:* थाना रेवती पुलिस द्वारा *दुष्कर्म के मुकदमे से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण व 10000 -10000₹ के इनामिया अपराधियों-* टिंकू शर्मा उर्फ लक्ष्मण शर्मा व देवेन्द्र वर्मा निवासीगण दुर्जनपुर थाना रेवती जनपद बलिया को गंगा पाण्डेय टोला चौराहा ग्राम मुनछपरा से गिरफ्तार किया गया है.
07. *जनपद बहराइच:* थाना रूपईडीहा पुलिस द्वारा भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के करीब 800 मीटर के पास से *शातिर मादक पदार्थ तस्कर* हसमत अली उर्फ मास्टर निवासी चकिया रोड कस्बा व थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच कोर्ट गिरफ्तार करते हुए *उसके कब्जे से 116 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया है.*
08. *जनपद अमरोहा:* थाना डिडौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बूढ़नपुर टेंपो स्टैंड के पास से *गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त व 10000₹ के इनामिया अपराधी* फरमान निवासी ग्राम ककराली थाना डिडौली जनपद अमरोहा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है.*
09. *जनपद मथुरा:* थाना कोसीकला पुलिस द्वारा *लूट के मुकदमे में वांछित व 10000₹ के इनामिया अपराधी-* याहया निवासी ग्राम पल्ला थाना नूह सदर जिला नूह मेवात हरियाणा को *नबीपुर के पास बंद पड़ी फैक्ट्री से लूटी गई 40 बोरे सुपारी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*
10. *जनपद एटा:* थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *हत्या के अभियोग में वर्ष 2013 से वांछित चल रहे 15000₹ के इनामिया अभियुक्त-* सत्य प्रकाश उर्फ परमहंस निवासी ग्राम अमृतपुर थाना मिरहची जनपद एटा को अमृतपुर गांव के मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.*
11. *जनपद आगरा:* थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईंट मंडी से *घरों दुकानों में चोरी करने वाले 05 शातिर नकबजन चोरों* को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर, एलसीडी व 2000₹ नगद बरामद किया गया है.*
12. *कमिश्नरेट लखनऊ:* थाना बंथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *थाना पीजीआई से डकैती के मुकदमे में वांछित व 25000 -25000₹ के 02 शातिर अभियुक्तगण* उमेश व रमन निवासीगण ग्राम माती थाना बंथरा लखनऊ को प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री ग्राम माती से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे, कारतूस व डकैती के 6500 रुपए नगद बरामद किए गए हैं.*
13. *कमिश्नरेट लखनऊ:* थाना गोमतीनगर पुलिस द्वारा *गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में वांछित चल रहे 25000 -25000₹ के 02 इनामिया अभियुक्तगण-* राजेश श्रीवास्तव एवं शिल्पी श्रीवास्तव निवासीगण थाना विकास नगर लखनऊ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-