July 9, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 19.05.2021- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 19.05.2021*

 

01. *जनपद अलीगढ़:* थाना खैर पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा *दिनांक 09.05.2021 को ग्राम मऊ थाना खैर अलीगढ़ में सत्यपाल की हत्या तथा दिनांक 28.02.2021 को ग्राम मऊ में हत्या के प्रयास के अभियुक्त व 10000₹ के इनामिया* दिनेश चौधरी निवासी शिवधाम कालौनी खैर बाईपास रोड थाना देहलीगेट, अलीगढ़ को मुखबिर की सूचना पर गल्ला मण्डी कस्बा खैर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.* अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो भाड़े पर हत्या करता है दिस पर लगभग 01 दर्जन मुक़दमे दर्ज हैं.

 

02. *जनपद अलीगढ़:* थाना अकराबाद पुलिस द्वारा *चैंकिग के दौरान 02 शातिर मादक पदार्थ तस्करों-* सोमवीर निवासी करतला थाना वागवाला जनपद एटा व भुवनेश निवासी सबलपुर थाना जसराना जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 01 ट्रक में लदा अवैध गांजा वजन करीब 03 क्विंटल 38 किलोग्राम कीमत 35 लाख रुपये को लधौआ बिजलीघर के पास से बरामद किया गया.*

 

03. *यूपी एसटीएफ:* लखनऊ द्वारा कालाबाजारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए साठ फिटा रोड थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ से *ऊँची कीमत पर आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 02 अभियुक्तगण* विनय यादव व रवि यादव निवासीगण ग्राम सुल्तानपुर थाना जानकीपुरम लखनऊ में को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण कब्जे से 40 ऑक्सीजन सिलेंडर, 02 मोबाइल फोन, 01 टाटा एस वाहन परिवहन हेतु प्रयुक्त व अन्य कागजात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

04. *जनपद गोरखपुर:* थाना कैण्ट पुलिस व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा *ब्लैक फंगस बीमारी के इलाज के लिये औषधि AMPHO MBX इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए 02अभियुक्तगण-* अमित जायसवाल निवासी सुमेर सागर थाना कोतवाली गोरखपुर व गजेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी राप्तीनगर फेज 4 थाना शाहपुर गोरखपुर को भलोटिया मार्केट से गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से एक डिब्बें मे औषधि AMPHO MBX इंजेक्शन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

05. *जनपद बस्ती:* थाना कलवारी पुलिस द्वारा *दिनांक 29.04.2021 को जनपद बस्ती में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्राथमिक विद्यालय डारीडिहा विकास खण्ड बहादुर पुर के मतदान केन्द्र संख्या 41 से मतपेटिका लूटने व लोकसेवक पर हमला करने वाले वांछित अभियुक्त व 25000₹ के इनामिया* ऋषिकेश शुक्ला निवासी ग्राम डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती को मुखबिर की सूचना पर गौसुपर थाना कलवारी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है.

 

06. *कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर:* थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा *एटीएम फ्रॉड करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त* आयुष उर्फ विश्वजीत निवासी ग्राम खोडा थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को मूलचन्द्र पब्लिक स्कूल सदरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्त के कब्जे से 18 लाख 41 हजार रूपये नकद व 09 एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं.* अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर सीएमएस कंपनी में कस्टोडियन के पद पर कार्य करता था जिनके द्वारा एटीएम मशीनों में रूपये डालने काम किया जाता था दिनांक 22.03.2021 को *अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम मशीन से फ्राड करके विभिन्न खातों में कुल 01 करोड़ 21 लाख 43 हजार रूपये ट्राँसफर करके धोखाधडी से निकाल लिए थे.*

 

07. *जनपद इटावा:* थाना बकेवर पुलिस व एसओजी टीम के द्वारा *पुलिस मुठभेड़ में सवारियों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश* करते हुए भरथना ओवर ब्रिज पर 01 मोटरसाइकिल व 01 ओमनी वैन को रोकने के प्रयास हुई मुठभेड़ में घेरकर गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. *अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मारुती ओमनी वैन, 01 मोटरसाइकिल, 01 सोने के बिस्किट का टुकडा व 52280₹ नगद, 07 तमंचे व कारतूस बरामद किए गये हैं.* अभियुक्तगण सस्ते दामों में सोने के बिस्किट देने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेकर फरार हो जाते थे. अभियुक्तगण पर विभिन्न जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

 

08. *जनपद इटावा:* थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी टीम द्वारा *हाइवे पर सवारियों के साथ लूट/ छिनैती/ चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय लूट/ छिनैती/ सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* करते हुए मुखबिर की सूचना पर भदावरी भैंस जमुनापारी प्रजनन केन्द्र के पास चैकिंग के दौरान भिंड की ओर से आती हुई *02 गाड़ियों में सवार 05 पुरुष व 02 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.* अभियुक्तगण उ.प्र. के हाइवे के किनारे वाले जनपदों के साथ साथ मध्य प्रदेश के भिंड व ग्वालियर जनपदों से बरामद गाडियों में सवारियों को बैठाकर उनके साथ सामान की चोरी/ लूट करते थे. *01 ईको कार, 01 बुलेरो कार, 01 गले का सोने का हार, 01 चैन सोने की, 02 सोने की कान की बाली, 02 ब्रैसलेट चांदी का, 01 चांदी की करधनी, 01 चांदी का गले का हार, 08 जोड़ी चांदी की पायल, 03 चांदी की अंगूठी, 13 बिछुआ चांदी के व 52434 रुपए नगद बरामद हुआ है.*