June 11, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 01.04.2021- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 01.04.2021*

 

01. *यूपी एटीएस:* वर्ष 2017 में *कूटरचित दस्तावेज बनवाने और उन दस्तावेजों के आधार पर गलत तथ्य प्रस्तुत कर भारतीय पासपोर्ट रखने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों* युसूफ अली उर्फ नजरुल निवासी गांव मध्यम चारबरिया थाना बरीसल बांग्लादेश व जहीर उर्फ जहीरुल इस्लाम निवासी जनपद बारिसाल बांग्लादेश सहित 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जिस पर यूपी एटीएस द्वारा थाना एटीएस लखनऊ पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. *यूपी एटीएस की सघन पैरवी के फलस्वरुप दोनों बांग्लादेशी अभियुक्तगण* युसूफ अली व जहीर खान के न्यायालय के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लेने पर *न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तगण को धारा 419 आईपीसी में 4-4 वर्ष का कारावास और 500₹ का अर्थदंड, 420 आईपीसी में 4-4 वर्ष का कारावास और 1000₹ का अर्थदंड, 467 आईपीसी में 4-4 वर्ष का कारावास और 1000₹ के अर्थदंड, 468 आईपीसी में 4-4 वर्ष का कारावास और 1000₹ का दंड, 471 आईपीसी में 3-3 वर्ष का कारावास और 1000₹ का अर्थदंड, धारा 120बी आईपीसी में 3-3 माह के कारावास, धारा 14 विदेशी अधिनियम में 3-3 वर्ष का कारावास और 500₹ अर्थदंड, धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम में 1 वर्ष का कारावास व 500₹ के अर्थदंड से दंडित किया गया है.* जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 1 माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा.

 

02. *जनपद इटावा:* थाना इकदिल पुलिस द्वारा *बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 15 वर्षों से लूट,गैंगेस्चर व हत्या के मुकदमें में वांछित व फरार चल रहे 25000₹ के इनामिया बदमाश* गोपाल निवासी सरायजलावन थाना इकदिल को *गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त हुई है. अभियुक्त पर हत्या, लूट, लूट का प्रयास आदि के करीब 05 मुकदमें पंजीकृत हैं. *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस, फर्जी आधार कार्ड और डीएल बरामद किया गया है.*

 

03. *जनपद बागपत:* थाना कोतवाली बागपत पुलिस एवं आबकारी टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान *यमुना खादर में एम्बुलेंस में हरियाणा से तस्करी की शराब लाते हुए 01 शातिर शराब तस्कर* सिकन्दर सिंह निवासी सावा डेरी नॉर्थ दिल्ली थाना प्रहलादपुर दिल्ली *मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होकर* उसके साथी संदीप शर्मा निवासी मुसैरिया ढाका थाना भोतिहरी बिहार के साथ गिरफ्तार किया गया है. *जिनके कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस व 01 एम्बुलेंस में लदी 50 पेटी हरियाणा की नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद की गई है.*

 

 

04. *जनपद बाराबंकी:* थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा *पिलहटी जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए 01 थाना इटौंजा के हिस्ट्रीशीटर* रामसेवक विश्वकर्मा निवासी नरायनपुर थाना इटौंजा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्त के कब्जे से 08 तमंचे,01 अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया गया है.*

 

05. *जनपद औरैया:* थाना अछल्दा में पंजीकृत *वर्ष 2019 के छेड़छाड़, गालीगलौज, धमकी व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप* जिला एवं सत्र न्यायालय औरैया द्वारा अभियुक्त नागेन्द्र कुमार निवासी स्टेशन बाजार कस्बा व थाना अछल्दा जपपद औरैया को *03 वर्ष के कठोर कारावास व 16000₹ जुर्माने से दण्डित किया गया है.*

 

06. *जनपद प्रतापगढ़:* थाना हथिगवां व सर्विलांस सेल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गुड्डू सिंह उर्फ संजय प्रताप सिंह व राजेश सरोज निवासीगण बलीपुर मोहद्दीनगर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार करते हुए राजेश सरोज के अर्धनिर्मित मकान से *लगभग 22 लाख रूपये कीमत की 298 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी शराब, बीयर एवं एक पिपिया में 15 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद किया गया है.* गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक सक्रिय गैंग है जिनके द्वारा नकली रैपर व नकली होलोग्राम लगाकर केमिकल आदि से नकली शराब तैयार की जाती है तथा *दूसरे प्रान्तों से देशी/अंग्रेजी शराब लाकर अपमिश्रित कर क्यूआर कोड बदलकर आसपास की शराब की दुकानों पर उ.प्र.की शराब बताकर बेच दी जाती है.*

 

07. *जनपद प्रतापगढ़:* थाना कोहड़ौर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र कोहड़ौर के बिजेन्द्रमणि इण्टर कालेज के पास से *एक ट्रक कण्टेनर से 690 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये व 01 इनोवा क्रिस्टा सहित 06 शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है.* ट्रक कन्टेनर में कम्प्यूटर पार्ट के ऊपर 30 बोरियों में अवैध गांजा लादा गया था जो विशाखापत्तनम से तस्करी कर लाया गया था एवं इनोवा से सप्लाई किया जाना था.

 

08. *जनपद बदायूं:* थाना सिविल लाइन पर दर्ज *वर्ष 2017 के सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप* 02 अभियुक्तगण- फखरे आलम व विजय निवासीगण ग्राम बारातेगदार थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को न्यायालय स्पेशल जज पाक्सो एक्ट द्वारा *20-20 वर्ष के सश्रम कारावास व 30000-30000₹ के अर्थदंड से दंडित किया गया है. अर्थदंड न अदा करने पर 6-6 मास के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है.*