*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 22.03.2021*
01. *जनपद मऊ:* थाना सरायलखन्सी पुलिस, थाना कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम की *मोटरसाइकिल सवार 02 बदमाशों से हुई मुडभेड़ में हत्या के मुकदमे में वांछित व 50000₹ का इनामिया बदमाश* रामसिंह उर्फ आनन्द सिंह उर्फ राहुल निवासी बिशुनपुर लेबरुआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर *गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार* किया गया जबकि उसका साथी फरार हो गया. *अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी पिस्टल .32 बोर, कारतूस, 01 स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर की व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.* गिरफ्तार अभियुक्त थाना चन्दवक जनपद जौनपुर का हिस्ट्रीशीटर है.
02. *जनपद अम्बेडकर नगर:* थाना बसखारी पुलिस की *शातिर अपराधी के साथ गनीपुर तिराहे से बसखारी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में जनपद बस्ती से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित व 50000₹ का इनामिया बदमाश* मिथुन निवासी ग्राम चैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ को *गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार* किया गया है. अभियुक्त पर लूट,चोरी गैंगस्टर आदि के करीब 08 अभियोग पंजीकृत हैं. *अभियुक्त के कब्जे से 01तमंचा, कारतूस व 01 बाइक बरामद किया गया है.*
03. *जनपद संभल:* थाना बहजोई पुलिस,सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *शातिर शराब तस्कर* सुदेश उर्फ पुरोहित निवासीगण ग्राम ततारपुर थाना बछरायूं जनपद अमरोहा को गिरफ्तार करते हुए *ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रही 510 पेटी में कुल 15,840 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.* अभियुक्त हरियाणा से अंग्रेजी शराब लाकर उसे उत्तर प्रदेश में बिहार में सप्लाई किया करा है.
04. *जनपद हापुड़:* थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा *दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग काटकर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर वाहनचोरों-* अनिल व राहुल निवासीगण थाना सरूरपुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार करते हुए *इनके कब्जे से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चोरी की गई 08 मोटरसाइकिल, 01 मोटरसाइकिल का इंजन, 06 नंबर प्लेट व मोटरसाइकिल चोरी करने के उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*
05. *जनपद बलिया:* थाना बैरिया पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नौरंगा गांव से *02 शातिर असलहा तस्करों-* अमरेंद्र ठाकुर व राजू शर्मा निवासीगण नौरंगा थाना बैरिया जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 01 स्वचालित कार्बाइन, 30 कारतूस 9mm, 01 तमंचा 315 बोर, 50 कारतूस 315 बोर, 02 फर्जी शस्त्र लाइसेंस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं.* अभियुक्तगण बिहार से हथियार लाकर बेचने का काम करते थे तथा कार्बाइन को ढाई लाख रुपए में बेचने का प्रयास कर रहे थे.
06. *जनपद आजमगढ़:* थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *मोटरसाइकिल सवार शातिर बदमाश, लूट व हत्या के प्रयास में वांछित तथा 25000₹ के इनामिया अभियुक्त* राजेंद्र निषाद निवासी ग्राम खिरीडीहा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.*
07. *जनपद मुरादाबाद:* थाना सिविललाइन क्षेत्र में *दिनांक 15.03.2021 को हुई एचडीएफसी बैंक के सामने 3,33,000₹ की टप्पेबाजी की घटना का खुलासा* करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के सामने चौकी आशियाना थाना सिविल लाइन से अभियुक्तगण प्रवीण उर्फ अनिल, राहुल उर्फ भोला, रवि कुमार व धर्मेंद्र उर्फ लाला निवासीगण नई दिल्ली को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से ठगी के 2,91,000₹ नगद, 01 सेंट्रो कार, 01 पेपर कटर, टेप, 04 किताबें व 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.*
08. *जनपद बिजनौर:* थाना नगीना पुलिस द्वारा रायपुर रोड पर *बंद पड़े क्रेशर के अंदर खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़* करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण शहजाद व धर्मवीर सैनी निवासीगण कस्बा व थाना नगीना जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया करते हुए *उनके कब्जे से 04 तमंचे पूर्णनिर्मित, 01 तमंचा अर्धनिर्मित, 01 राइफल अर्धनिर्मित, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया गया है.*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-