May 7, 2026

उत्तर प्रदेश ने देश में टीकाकरण को लेकर रचा कीर्तिमान, कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश ने देश में टीकाकरण को लेकर रचा कीर्तिमान, कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर सरकार अलर्ट मोड परएमएम*

 

*देश में तीन करोड़ से ज्यादा टीका लगाने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश*

 

*अब तक लोगों को तीन करोड़ से ज्यादा डोज टीके के लगे*

 

*21 जून के बाद आई और तेजी, रिकार्ड 24 दिनों में लोगों को एक करोड़ से अधिक टीके लगे*

 

*दिसम्बर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों को टीका लगाने की योजना, टीकाकरण केंद्रों को बढ़ाकर 10,000 किया जा रहा*

 

*गांवों में टीकाकरण पंचायत घरों या स्कूलों में हो रहा, क्लस्टर मॉडल ऑफ वैक्सीनेशन जुलाई से पूरे प्रदेश में होगा लागू*

 

*जुलाई से रोज 10 से 12 लाख और अगस्त में 12 से 20 लाख लोगों को टीका लगाने की तैयारी*

 

*यूपी में कल एक दिन में लोगों को आठ लाख 20 हजार से ज्यादा टीके लगे*

 

*18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 85,65,046 और 45 आयु वर्ग से अधिक लोगों को 1,80,37,963 डोज टीके की दी गई*

 

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सबका साथ, सबका विकास, मुफ्त वैक्सीन, सबको वैक्सीन’ के मूल मंत्र पर हो रहा टीकाकरण*

 

*सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सबसे पहले कोरोना मुक्त होने वाले और शत प्रतिशत टीका लगवाने वाले जिले होंगे पुरस्कृत*

 

*संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के अभिभावकों और महिलाओं का स्पेशल बूथ पर हो रहा टीकाकरण*

 

*कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर रखी जा रही पैनी निगाह*

 

*सीएम योगी ने दिए ज्यादा से ज्यादा आरटीपीसीआर टेस्ट करने और उसका सैम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश*

 

*डेल्टा प्लस संक्रमण वाले प्रदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी और टेस्टिंग तेज, दूसरे राज्यों से सटे जिलों में जीनोम सिक्वेंसिंग*

 

*दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच तेज*

 

*डेल्टा प्लस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए राज्य स्तर पर गठित विशेषज्ञ चिकित्सक समिति के सुझाव पर उपचार*

 

*सीएम योगी के ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का असर, यूपी में लगातार घट रहा कोरोना संक्रमण*

 

*देश में सबसे ज्यादा जांच 5,68,07,529 करने वाला इकलौता राज्य है यूपी*

 

*पिछले 24 घंटे में 2,66,957 नमूनों की जांच में 173 नए केस आए, जबकि 348 डिस्चार्ज किए गए*

 

*यूपी के 21 जिलों में नहीं आए नए मामले, 52 जिलों में एक अंक और दो जिलों में महज दो अंकों में नए केस*

 

*यूपी में एक्टिव केस घटकर 3197 हुए, लेकिन दूसरे राज्यों में रोज इससे ज्यादा आ रहे नए केस*

 

*यूपी में रिकवरी रेट बढ़कर 98.5 फीसदी हुआ, जबकि कुल पॉजिटिविटी दर 3.00 फीसदी हुई*

 

*अब तक नए 114 ऑक्सीजन प्लांट लगे, कुल 528 ऑक्सीजन प्लांट पर चल रहा काम*

 

*यूपी मॉडल के आंशिक कोरोना कर्फ्यू में चलता रहा उद्योगों का पहिया, किसानों और जरूरतमंदों का भी रखा ख्याल*

 

*पिछले साल की तुलना में 20.63 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूं खरीद*

 

*साढ़े 56 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूं खरीद, करीब 13 लाख किसानों को 10,233 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान*

 

*सरकार ने गन्ना मूल्य भुगतान में बनाया रिकार्ड, 2017 से अब तक चीनी मिलों ने 1,40,000 करोड़ रुपए से अधिक का किया भुगतान*

 

*सीएम योगी का निर्देश, एक भी जरूरतममंद राशन से वंचित न रहे, राशन कार्ड न हो, तो तत्काल बनाएं*

 

*यूपी सरकार की ओर से 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश के 14.81 करोड़ लाभार्थियों को दिया जा रहा निशुल्‍क राशन*

 

*योगी सरकार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 30 जून तक दे रही मुफ्त राशन, जुलाई और अगस्त में भी दिया जाएगा मुफ्त राशन*

 

*‘‘प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना’’ के तहत भी नवम्बर तक राशन पात्रों को निशुल्क दिया जाएगा*

 

*मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में चल रहा विशेष सफाई अभियान*