May 6, 2026

उत्तर प्रदेश- कोविड अपडेट- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश- कोविड अपडेट*

 

◆ प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 103 है। 41 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है।

 

◆ विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 74 हजार 997 सैम्पल की टेस्टिंग में 10 जिलों में मात्र 13 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 04 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

 

◆ अब तक 16 लाख 87 हजार 93 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

 

◆ प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 54 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

 

◆ 09 करोड़ 58 लाख 81 हजार लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 02 करोड़ 95 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

 

◆ टीकाकरण के लिए पात्र 20.03 फीसदी प्रदेशवासी पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 65 फीसदी से अधिक लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है।

 

◆ जनपद अलीगढ़, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।