October 30, 2026

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार को आरसी मिशन पुलिस और एसटीएफ ने 60 किलो 600 ग्राम चरस बरामद की- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार को आरसी मिशन पुलिस और एसटीएफ ने 60 किलो 600 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में एक शिक्षामित्र समेत तीन लोग पकड़े गए हैं। इसमें दो लोग बहराइच और देहरादून का रहने वाला है। यह बरामदगी एक लग्जरी कार से की गई है। पुलिस के पास पहले सूचना थी। इस आधार पर शाहजहांपुर में आरसी मिशन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरगाह के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इस दौरान हांडा सिटी कार को चेक किया गया तो कार सवार तीन व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए।

 

जानिए पूरा मामला !

आपको बता दें कि, बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथरकला मुहल्ला निवासी रामभुलन पथरकला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। वह नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी करता है। सोमवार को लखनऊ की एसटीएफ को सूचना मिली कि रामभुलन अपने साथी बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के सुरजना गांव निवासी सीता व देहरादून जिले के टिहुनी थाना क्षेत्र के शेखर थापा के साथ नेपाल से चरस को शामली लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ तस्करों को ट्रेस करते हुए शाहजहांपुर पहुंच गए। यहां रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के हरदोई चौराहे के पास तस्करों का इंतजार करने लगे। जानकारी मिलने पर एसपी एस आनंद ने एसओजी टीम को भी मौके पर भेजा। दोपहर करीब 12 बजे टीम ने काले रंग की कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार में 60 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने रामचंद्र मिशन थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 11 सालों से कर रहे तस्करी