उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पुलिस विभाग में एसपी में लापरवाही व सही ठंग से कार्रवाई ना करने को लेकर पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की है। दरअसल एसपी ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के सरजू उद्यान में हर्ष फायरिंग मामले को लेकर पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए कटरा कोतवाल को हटा दिया है तो वहीं सात थानों के थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है।
जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती-
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने इस लाइन में रहे राम नारायण राम को नया कटरा कोतवाल बनाया है। इसके अलावा थाना अध्यक्ष विंध्याचल शैलेश कुमार राय का स्थानांतरण थानाध्यक्ष कछवा किया गया। कछवा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया। पुलिस लाइन से नीरज कुमार पाठक को विंध्याचल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे का स्थानांतरण अपराध शाखा किया गया। डायल 112 प्रभारी अरविंद कुमार मिश्र को नया शहर कोतवाल बनाया गया। पड़री थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे का दूसरे जनपद स्थानांतरण हो गया। इसके बाद संत नगर चौकी प्रभारी माधव सिंह को पड़री थाने का नया प्रभारी बनाया गया। चुनार कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज को जमालपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया। जमालपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार सरोज को जिगना थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। जिगना थानाध्यक्ष राकेश कुमार को चुनार थाना भेज दिया गया। इसके अलावा अपराध शाखा से अभय नारायण तिवारी को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, महेंद्र कुमार पांडे को प्रभारी चुनाव सेल, अरविंद यादव को 112 का प्रभारी, दयाशंकर ओझा को संत नगर चौकी प्रभारी, विजय कुमार गुप्ता को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-