उत्तर प्रदेश के बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी की मुश्किलें अब बढ़ती दिखाई दे रहीं हैं। दरअसल, मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जिसके अंतर्गत अब सोमवार को सीजेएम रवि कुमार गुप्ता की अदालत में पुलिस (Police) ने जालसाजी के एक मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को तय की है।
ये है मामला—
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के जियामऊ इलाके की एक निष्क्रान्त जमीन पर फर्जी कागजातों के जरिए मुख्तार अंसारी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अवैध रूप से बिल्डिंग का निर्माण कराया था। इसके साथ ही आरोपियों ने आपराधिक साजिश रच कर बिल्डिंग का नक्शा पास कराया और निर्माण कराया, ऐसा करके आरोपियों ने करोड़ों की सरकारी संपत्ति का नुकसान किया और उस जमीन को कब्जा लिया। इस मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ पहले ही पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बीते 27 अगस्त 2020 को प्रभारी लेखपाल सुरजन लाल ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मुख्तार अंसारी और उसके दोनों बेटों अब्बास और उमर के खिलाफ फर्जी कागजातों से निष्क्रान्त जमीन पर कब्जा करने और आपराधिक साजिश रच अवैध निर्माण करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। ये एफआईआर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं 420, 467,120 बी, 468 और 471 के साथ सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा में लिखाई गई थी। अब मुख्तार अंसारी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-