उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दलित महिला से अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के शिकायत के बाद गुरुवार देर रात बीजेपी मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा पर एससी-एसटी एक्ट, धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।गुरुवार को त्रिवेदीगंज मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा का एक दलित महिला से सरेराह झड़प होते वीडियो वायरल हुआ था। 49 सेकेंड के वीडियो में महिला मंडल अध्यक्ष के गले में पड़ा गमछा खींचकर अपने पैसे लेने बात कह रही थी।
लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे के भिलवल चौराहे पर महिला पियारा ने मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा को रोक लिया। इसके बाद गले में पड़े गमछे को पकड़कर बेटे के नौकरी के लिए दिए पौने लाख रुपये की मागंते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। आरोप है कि इस बीच मंडल अध्यक्ष ने महिला से अभद्रता की। वीडियो में महिला के उग्र होने पर काफ़ी झड़प के बाद मडंल अध्यक्ष मौके से भागते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें महिला पीछे से चप्पल मारती हुई नजर आ रही है।
बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर आरोप-
हंगामे के बाद पीड़ित महिला ने लोनी कटरा थाने में बेटे की नौकरी के लिए दिए पैसे वापस मांगने और अभद्रता करने को लेकर बीजेपी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित महिला पियारा देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बीजेपी नेता उत्तम वर्मा ने बेटे को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी के लिए 1 लाख 75 हज़ार रुपये लिए थे। जिस पर बेटे को न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस मिले।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-