April 18, 2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नूपुर शर्मा पर बयान देकर फंस गए, बयान को लेकर कार्रवाई की मांग-

Spread the love

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नूपुर शर्मा पर बयान देकर फंस गए हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की है. अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा था कि सिर्फ मुख को नहीं शरीर को भी माफी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सजा भी मिलनी चाहिए. एनसीडब्ल्यू ने अखिलेश यादव के नूपुर शर्मा पर किए गए इस ट्वीट का संज्ञान लिया है. महिला आयोग की सख्ती के बाद अब सपा प्रमुख की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.