उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मैनपुरी स्थित जवाहर नवोदय स्कूल परिसर में 16 वर्षीय छात्रा की मौत मामले में एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 11 नवंबर तक की मोहलत दी है। प्रदेश सरकार की ओर से मामले में विवेचना के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए बताया कि 228 लोगों का सैंपल एकत्रित कर डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के लिए हैदराबाद भेजे गए हैं। इसमें से 76 लोगों की डीएनए रिपोर्ट मिल चुकी है।
हाईकोर्ट ने एसआईटी को 6 सप्ताह में जांच पूरी करने का दिया निर्देश
याची के मुताबिक मामला पुराना हो गया है, जिसमें देरी होने के कारण उचित सबुत नहीं मिलेगा। याची के मुताबिक पुलिस मामले में केवल लीपापोती कर रही है, जिससे असली आरोपी सामने नहीं लाया जा रहा है। हाईकोर्ट के मुताबिक एसआईटी की नई जांच टीम गठित की गई है, जिसमें काफी अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है। हाईकोर्ट ने एसआईटी को 6 सप्ताह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। इस मामले में जांच में लापरवाही पर एएसपी, डिप्टी एसपी, व आईओ को सस्पेंड किया जा चुका है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग के कपड़ों पर सीमेन पाया गया
जानकारी देते हुए बता दें कि हाईकोर्ट ने मामले में निर्देश दिया था, कि हाईकोर्ट और बार एसोसिएशन व कोर्ट को भी जांच के दौरान अवगत कराया जाए। कोर्ट के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग के कपड़ों पर सीमेन पाया गया है। उसके सिर पर चोट के निशान थे। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों का अभी तक केवल बयान ही लिया गया है। ऐसा क्यों?
16 सितंबर 2019 का है मामला
16 सितंबर 2019 को 16 वर्षीय एक छात्रा जवाहर नवोदय स्कूल परिसर में फंदे पर लटकती मिली थी। पुलिस ने शुरू में दावा किया था कि आत्महत्या का मामला है। दूसरी ओर उसकी मां ने आरोप लगाया था कि उसे परेशान किया गया, पीटा गया और जब वह मर गई तो उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना को लेकर छात्रों ने विरोध जताया था। परिवार ने भी कई दिनों तक धरना दिया था।
एसआईटी ने केस डायरी हाईकोर्ट में पेश की
मृतका के पिता ने मुख्यमंत्री से जांच की गुहार लगाई तो एसआईटी से जांच कराई गई। 24 अगस्त 2021 को एसआईटी ने केस डायरी हाईकोर्ट में पेश की थी। कोर्ट ने कहा था कि छात्रा के पिता का बयान दर्ज नहीं किया गया और 5.30 से 6 बजे सुबह हुई घटना की सूचना परिजनों को न देने से संदेह पैदा होता है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-