June 23, 2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस कांड में सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस कांड में सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है.

 

राज्य सरकार ने केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के साथ ही गृह मंत्रालय को हाथरस केस में दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी और तय प्रोफार्मा भेजकर जल्द से जल्द जांच शुरू करने का अनुरोध किया है.

 

हाथरस कांड में मृत युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगे हैं.

 

मृत्यु पूर्व पीड़िता ने अस्पताल में पुलिस के सामने जो बयान दिया था,

 

उसके आधार पर मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376D (गैंगरेप) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है.

 

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) भी जोड़ दिया गया था.