वाराणसी शिवपुर थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी
वाराणसी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी शुक्रवार को अचानक शिवपुर थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना सहित पुलिस बैरक, हवालात की साफ सफाई का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था को सही करने आदेश दिया। इसके साथी ही उन्होंने बेतरतीब रखे हुए गाड़ियों, थाना-कार्यालय में रजिस्टरों के रख-रखाव आदि को चेक भी किया। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी एवं थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्श्यक दिशा निर्देश दिए।

मेरठ में दुल्हे संग हर्ष फायरिंग,वीडियो हुआ वायरल सपा सरकार में यूपी SC/STआयोग के पूर्व चेयरमैन मुकेश सिद्धार्थ ने की हर्ष फायरिंग,दूल्हा भी कर रहा हर्ष फायरिंग दूल्हे ने कभी बंदूक कभी रिवाल्वर से की हर्ष फायरिंग हर्ष फायरिंग कर कोर्ट के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां |
लखनऊ
जुमे की नमाज़ को देखते हुए हाई अलर्ट बड़े इमामबाड़े और टीले वाली मस्जिद को बाहर कड़ी सुरक्षा मस्जिद के बाहर तैनात किया गया पुलिस बल पुलिस के आलाधिकारी कर रहे पैदल गश्त जुमे को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देजनर आलोचना से जूझ रही दिल्ली पुलिस की कमान अब एसएन श्रीवास्तव को दी गई है. उन्हें तीन पहले ही विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बनाया गया था. आज उन्हें पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है. एसएन श्रीवास्तव अमूल्य पटनायक की जगह लेंगे जो कल रिटायर हो रहे हैं. |
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है. 200 से ज्यादा लोग घायल हैं. 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिंसा की जांच के लिए पुलिस की अपराध शाखा यानी क्राइम ब्रांच के दो विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाए गए हैं. इन्होंने अब तक 48 एफआईआर दर्ज की हैं और 500 से ज्यादा लोगों को या तो गिरफ्तार किया है या फिर हिरासत में लिया है. प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 7000 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है.|
इस बीच, दंगों के दौरान आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आप ने उन्हें निलंबित कर दिया है. एसएन श्रीवास्तव ने इसे एक बर्बर घटना बताया है. उनका यह भी कहना था कि पुलिस के लिए सभी केस उतने ही महत्वपूर्ण हैं.|

लखनऊ।
6 मार्च से चलेगी 3500 होली स्पेशल बसें यूपी राज्य सड़क परिवहन ने 3500 स्पेशल बसें चलाने के निर्देश दिए है ये बसे 6 मार्च से 15 मार्च तक चलेंगी बीबीएयू की पीएचडी, आरसीए की प्रवेश परीक्षा आज देश के 17 राज्यों में 30 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। पीएचडी में 1277,आरसीए में 677 विद्यार्थी शामिल।
दिल्ली के माहौल को देखते हुए वाराणसी के अगल- अगल जगहों और मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर 24,25 फरवरी को दंगाइयों ने दिल्ली का माहौल खराब कर भारी आगजनी की, जिसको देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा हाई अलर्ट कर किया गया।

गाजियाबाद: घर में मिले पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव, खुदकुशी की आशंका
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक घर से चार शव बरामद हुए हैं. एक साथ चार शवों के मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में एक घर से पति-पत्नी और दो बच्चों के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं. पति द्वारा अपनी बीवी और बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर लेने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने यहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में शामिल एक बच्चे की उम्र 2 साल है. जबकि एक अन्य बच्चे की उम्र 4 साल बताई जा रही है. घटना में शामिल चार लोगों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी जानकारी मिल रही है कि मतृक के घर पर दीवार पर कुछ लिखा मिला था. बताया जा रहा है की यह मृतक की हैण्ड राइटिंग है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, थाना साहिबाबाद क्षेत्र के संजय कॉलोनी में धीरज त्यागी नामक
के एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते थे. उनका और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का शव घर से बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है.
भजनपुरा से मिले थे 5 शव
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के भजनपुरा इलाके से 5 लोगों के शव बरामद हुए थे. पुलिस की जांच में पता चला था कि लेन-देन के मामले में किसी रिश्तेदार ने ही एक परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्या के कई दिनों बाद बंद घर से सड़ी-गली हालत में पांच शव बरामद किए गए थे. पुलिस ने मामले में जानकारी दी थी कि ये पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव हैं. पुलिस का कहना है कि बच्चों की उम्र 18, 16 और 12 साल के आसपास है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति बैटरी रिक्शा चलाता था.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-