रात 10 .20बजे की बड़ी खबरें……………….
➡️लखनऊ- यूपी के 16 आईएएस अधिकारियों की होगी ट्रेनिंग,मिड कैरियर ट्रैनिंग में LBS अकादमी मसूरी जाएंगे,19 दिसंबर से 13 जनवरी तक होगा MCTP प्रशिक्षण,IAS अनुज कुमार,भानु चंद्र गोवास्मी जाएंगे ट्रेनिंग पर,IAS संगीत सिंह,आशुतोष निरंजन भी जाएंगे ट्रेनिंग पर,IAS मोनिका रानी,ओम प्रकाश आर्य ट्रेनिंग पर जाएंगे,साहब सिंह,डॉ हीरालाल,राजेंद्र सिंह भी ट्रेनिंग पर जाएंगे,महेंद्र वर्मा,अरुण प्रकाश,राहुल सिंह जाएंगे ट्रेनिंग पर,यशु रुस्तगी,अनीता वर्मा सिंह जाएंगी ट्रेनिंग पर,गिरिजेश त्यागी,सत्य प्रकाश पटेल जाएंगे ट्रेनिंग पर.
➡️लखनऊ- गैर इरादतन हत्या के मामले में HC में सुनवाई,हाईकोर्ट में 43 पुलिसकर्मी दोषी सिद्ध किए गए,HC ने 7 साल की सजा,10-10 हजार जुर्माना लगाया,1991 में पीलीभीत में किया था फर्जी एनकाउंटर,जुलाई 1991 में 10 सिखों को उतारा था मौत के घाट,फर्जी मुठभेड़ में 10 सिखों की हत्या की गई थी,31 साल बाद पीड़ित परिवारों को मिला न्याय,कानून की ताकत का गलत इस्तेमाल किया गया-HC,सीबीआई कोर्ट पहले ही आरोपियों को सुना चुकी थी सजा,सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में की गई थी अपील,हाईकोर्ट ने पुलिस कर्मियों की दलील खारिज की,सेल्फ डिफेंस में सिखों को मारने की दलील खारिज.
➡️लखनऊ- फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर से जुड़ी खबरें,शिरीष कुंदर पर दर्ज मामले को लेकर हुई सुनवाई,दर्ज मामले की जांच जल्द समाप्त की जाए- हाईकोर्ट,हमें उम्मीद है निष्पक्ष,नियमानुसार जांच पूरी की जाएगी-HC,सीबीआई औऱ आरबीआई की छवि गिराने का आरोप,23 मार्च 2017 को शीरीष पर दर्ज हुई थी एफआईआर.
➡️लखनऊ- ठेकेदार वीरेंद्र की घर में घुसकर हत्या मामला,मुख्य आरोपी फिरदोस ने कोर्ट में किया सरेंडर,पुलिस की कई टीम कर रही थी फिरदौस की तलाश,पुलिस कर्मियों को चकमा दे किया सरेंडर,कोर्ट ने मुख्य आरोपी फिरदौस को भेजा जेल,घर में घुसकर फिल्मी स्टाइल में हुई थी हत्या,पत्नी और बच्चों के सामने हुआ था हत्याकांड.
➡️लखनऊ- संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत का मामला,परिजनों की तहरीर पर हुआ था दहेज हत्या के केस,पति अजय, सास ससुर को पुलिस ने अरेस्ट किया,पुलिस ने फरार पति, सास ससुर को अरेस्ट किया,मलिहाबाद थाने के रहमत नगर का था मामला.
➡️लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल का कार्यक्रम,UPPSC के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम,सुबह 11 बजे लोकभवन में नियुक्ति प्रदान करेंगे CM,चयनित 431 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे CM
➡️लखनऊ- यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का वाराणसी दौरा,कल वाराणसी के प्रवास पर रहेंगे भूपेंद्र चौधरी,काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,शाम 5 बजे गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे वाराणसी.
➡️अमरोहा- कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण,आनंजेय सिंह ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण,बच्चों के साथ बैठकर कमिश्नर ने खाया मिड-डे मील,कमिश्नर ने भोजन की गुणवत्ता देख बच्चों से बात की,विद्यालय में गंदगी देख नाराज हुए कमिश्नर आनंजेय,विद्यालय की बाउंड्री वाल न होने पर दिए जरुरी निर्देश,कमिश्नर ने शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए,जोया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा में पहुंचे थे कमिश्नर.
➡️कानपुर देहात- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला,एक आरोपी की पुलिस ने किया गिरफ्तार,हत्यारोपी SOG प्रभारी रहे प्रशांत गौतम अरेस्ट,गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी एसआईटी,अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी 6 टीमें,पुलिस कर्मियों पर रनिया थाने में दर्ज है केस,मामले में 11 पुलिस कर्मी किए गए थे निलंबित,शिवली कोतवाली के लालपुर सरैया का था मृतक.
➡️अयोध्या- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहुंचे अयोध्या,खाबरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,25 किमी की यात्रा कर लोगों को जागरूक करेंगे-खाबरी,देश बड़ी मेहनत से आजाद हुआ था- बृजलाल खाबरी,बहुत कुर्बानियों के बाद यह आजादी मिली है- खाबरी,सरकार देश को बेचने का काम कर रही है- खाबरी,निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हराएगी-खाबरी
➡️नोएडा- पुलिस ने 7 टेक्निकल चोरों को किया अरेस्ट,34 लाख के 13 डीजी जेनसेट किए बरामदDG जेनसेट का मुख्य पार्ट होता है PSO,ऑन डिमांड जेनसेट से चोरी करते थे PSO,3 जनरेटर मेकेनिक ऑन डिमांड करते थे चोरी,बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां बंगले को बनाते थे निशाना,सेक्टर-126 और 39 थाने की टीम ने किया अरेस्ट.
➡️गाजियाबाद- कमिश्नरेट में बाइक सवार बदमाशों का खौफ ,सरेशाम तमंचे के बल पर 5 मिनट में 2 लूट,गाड़ियों के डीलर से सोने की अंगूठी लूटी गई,विरोध करने पर फायरिंग करते हुए भागे बदमाश,कुछ दूरी पर तमंचे के बल पर लूटी स्कूटी,फरार,कविनगर थाना क्षेत्र मे 13 दिसंबर की वारदात.
➡️गोंडा- नाले में गिरी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली,चालक की नाले के पानी में डूबकर मौत,परसपुर से हैदरगढ़ चीनी मिल जा रहा था चालक,अनियंत्रित हो ककहरिया नाले में गिरा ट्रैक्टर,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,परसपुर थाना क्षेत्र के पचईपुरवा गांव का मामला.
➡️मिर्ज़ापुर- पूर्व MLA रमा शंकर पटेल के सामने किसानों का हंगामा,किसानों ने धान खरीद में मनमानी का लगाया आरोप,किसानों की जगह व्यपारियो का धान खरीदने का आरोप,टोकन के बाद में धान खरीद में हो रही मनमानी,राजकीय कृषि गोदाम राजगढ़ ब्लॉक परिसर का मामला.
➡️सोनभद्र- बस की चपेट में आने से छात्र की मौत,स्कूल से लौटकर घर जा रहा था छात्र,बस चालक बस लेकर मौके से फरार,परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया,SDM ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम हटवाया,घोरावल थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव का मामला.
➡️झांसी- अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से कई लोग घायल,स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पीटा,गांव में सड़क पर बाजार लगा था, भारी भीड़ भी थी,पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया,लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी का मामला.
➡️आगरा- दबंग अभय जादौन समेत छह गिरफ्तार,छात्रा को दो साल से कर रहे थे परेशान,घर में घुसकर दबंगों ने की थी मारपीट,गाड़ियों में की तोड़फोड़,दिखाई थी दबंगई,छात्रा की मां को लहुलुहान कर कपड़े फाड़े थे,आगरा के सदर थाना क्षेत्र का मामला.
➡️हाथरस- राशन वितरण के दौरान हुई मारपीट और फायरिंग,मारपीट और फायरिंग में तीन लोग हुए घायल,पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,गोली लगने वाले व्यक्ति को अलीगढ़ रेफर किया,चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खिरनी का मामला.
➡️प्रतापगढ़- प्रतापगढ़ में मासूम बच्चे की हत्या का मामला,पुलिस ने हत्यारोपी अरविंद चौहान को पकड़ा,नसीरपुर चौराहे से आरोपी अरविंद को पकड़ा,11 दिसंबर को मासूम प्रियांशु को सड़क पर पटका था,उदयपुर थाना के पूरे भगवत गांव का था मामला.
➡️गाजियाबाद- नाबालिग किशोरी ने कार डीलर पर लगाया आरोप,किशोरी ने कार डीलर पर रेप का आरोप लगाया,किशोरी कार डीलर के दफ्तर में करती थी काम,पुलिस ने शिकायत पर दर्ज की एफआईआर,क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का मामला.
➡️एटा- नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश,अरविंद नाम के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की,झूठ बोलकर किशोरी को अपने घर लेकर गया,किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ दी तहरीर,कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की घटना.
➡️वाराणसी- जंगमबाड़ी में मकान का हिस्सा गिरा,सिलेंडर फटने से मकान का हिस्सा गिरा,गैस लीकेज की वजह से फटा सिलेंडर,हादसे में 1 लोग के दबे होने की खबर,मौके पर रेस्क्यू टीम का कार्य जारी,दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र का मामला.
➡️कौशाम्बी- छात्रों को बाइक सवार दर्जन भर लोगों ने पीटा,स्कूल से वापस लौट रहे छात्रों की पिटाई,पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,सीट पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद,सिराथू कस्बे के हौलीपर का मामला.
➡️बलिया- नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला,आरोपी की मां ने बच्ची का कराया गर्भपात,पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी,पुलिस ने मां और बेटे को किया गिरफ्तार,रेवती थाने के एक गांव का मामला.
➡️औरैया- कोतवाली में पशुओं को लेकर पहुंची महिला,पशुओं को बांधने को लेकर हुआ विवाद,ससुर पर मारपीट करने का लगा आरोप,पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज,कोतवाली के बड़ी माता मंदिर के पास का मामला.
➡️सहारनपुर- बढ़ती ठंड को देखते हुए SDM बेहट पहुंचे रैन बसेरा,नगर पंचायत बेहट को दिये साफ-सफाई के निर्देश,रैन बसेरा में रात को रुकने वालों का रखा जाए रिकॉर्ड,‘रैन बसेरे में रह रहे लोगों को कोई दिक्कत ना हो.’
➡️सुल्तानपुर- बिहार से वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार,बिहार और सुल्तानपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी,झारखंड कोर्ट से जारी हुई था एनबीडब्ल्यू,धम्मौर थाने के समनाभार का है कुलदीप गौतम.
➡️गाजियाबाद- तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा,हादसे में बाइक सवार की मौके पर हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,नंदग्राम थ्सने क्षेत्र के मेरठ रोड की घटना.
➡️सिद्धार्थनगर- टेंपो पलटने से एक की मौत, 6 लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,परसा चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा,घटनास्थल पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस.
➡️लखीमपुर- बाइक सवार से बाइक मोबाइल लूट मामला,घटना के 24 घंटे में 3 आरोपी हुए अरेस्ट,लूट का माल, तमंचा बरामद किया गया,सदर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा.
➡️हरदोई- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,घर के अंदर युवक ने लगाई फांसी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा,शाहाबाद कोतवाली का मामला.
➡️कौशाम्बी – भीषण हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत,बोलेरो का चालक गंभीर रूप से हुआ घायल,कड़ाधाम थाने के लेहदरी पुल का मामला.
➡️दिल्ली- द्वारका में एसिड अटैक का मामला,3 आरोपियों को द्वारका कोर्ट में पेशी हुई,मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने हुई पेशी,कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा,सचिन अरोड़ा, हर्षित, वीरेंद्र सिंह पुलिस हिरासत में.
➡️कोलकाता- फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान का बयान,बेशर्म रंग गाने के विवाद पर शाहरुख ने तोड़ी चुप्पी,’कुछ लोग सोशल मीडिया में फैला रहे निगेटिविटी’,’सोशल मीडिया की निगेटिविटी से निपट सकता है सिनेमा’,मेरे जैसे लोग हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं-शाहरुख,सिनेमा समाज को बदलने का एक साधन है-शाहरुख
➡️कोलकाता- इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज,नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुआ भव्य कार्यक्रम,बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत,अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई दिग्गज पहुंचे,सीएम ममता बनर्जी भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-