April 20, 2026

उत्तर प्रदेश की अब तक की अहम खबरे –

Spread the love

*➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल कार्यक्रम, कल सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनेंगे फरियाद, गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम, 3.30 बजे प्राणी उद्यान पहुंचेंगे सीएम योगी, वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम होगी, चिड़ियाघर/पशु चिकित्सालय का भ्रमण भी करेंगे, सफेद बाघिन ‘गीता’ को ‘क्राल’ से मुख्य बाड़े में प्रवेश, तेंदुए के दो बच्चों का नामकरण भी किया जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी होगा.

 

➡मेरठ- सिर तन से जुदा कर दीपक त्यागी हत्याकांड का मामला, 28 घंटे बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम खोला, 8 तारीख तक सड़क किनारे धरना प्रदर्शन रहेगा जारी, दीपक त्यागी के सिर का किया गया अंतिम संस्कार, 8 तारीख तक मांगे पूरी न हुई तो 9 को होगी महापंचायत, दिनेश खटीक, SSP-DM के आश्वासन के बाद खोला जाम, पुलिस के खुलासे पर लगातार उठ रहे हैं सवाल, बागपत एसपी को सौंपी जाएगी हत्याकांड की जांच, मंत्री दिनेश खटीक परिजनों की CM से कराएंगे मुलाकात, पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, खजूरी मेरठ मार्ग पर सिर सड़क रख लगा था जाम, मृतक शिव पूजन, जय देवी के परिजनों को मिलेगी मदद.

 

➡गोंडा- श्रावस्ती जाते समय गोंडा पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा कार्यालय में स्वामी प्रसाद ने की बैठक, बैठक में भारतीय जनता पार्टी पर बोला हमला, बीजेपी के साथ ही राजभर को लिया आड़े हाथ, विजयदशमी पर रावण को जलाने पर बोले मौर्य, इस पर विचार करने का काम धर्माचार्यों का- स्वामी प्रसाद, इस मामले में राजनीतिक मंतव्य का मतलब नहीं- स्वामी प्रसाद, सूचना प्रसारण मंत्रालय ले आदिपुरुष का संज्ञान- स्वामी प्रसाद, बैठक कर श्रावस्ती रवाना हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रावस्ती बौद्ध धर्म मेले में जा रहे स्वामी प्रसाद.

 

➡मिर्जापुर- प्रेम-प्रसंग में हुई व्यक्ति की हत्या, हत्याकर आरोपी ने टंकी में छुपाया शव, तहरीर पर एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर की पूछताछ, शव बरामद करने गयी पुलिस पर हुआ पथराव, आरोपी गम्भीर रूप से हुआ घायल, पथराव के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दारोगा सहित 5 सिपाहियों को भी आईं चोट, पीएचसी में हुआ घायल पुलिसकर्मियों का इलाज, जमालपुर थाना क्षेत्र के जयपट्टी का मामला.

 

➡नोएडा- लूटकर भाग रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश से मुठभेड़, एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल, मोबाइल लूट के मामलों के चल रहा था वांछित, पुलिस आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी, बदमाश से बाइक, लूटा हुआ मोबाइल,तमंचा बरामद, सेक्टर 58 पुलिस की हुई मुठभेड़.

 

➡बागपत- कटान को जा रहे पशुओं को पुलिस ने कराया मुक्त, शादी समारोह के लिए कटने जा रहे थे तीनों पशु, विशेष समुदाय के यहां था शादी समारोह का कार्यक्रम, पुलिस को देख मौके से सभी आरोपी हुए फ़रार, 2 नामजद, 3 अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज, सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने कराया पशुओं को मुक्त.

 

➡औरैया- औरैया में बेखौफ दबंगों के हौसले बुलंद, दबंग युवक ने लड़की भेजे अश्लील मैसेज, विरोध पर परिजनों पर किया गया हमला, दबंगों ने लड़की के पिता पर किया हमला, पीड़ित पिता ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप, दिबियापुर क्षेत्र के सोंधेमउ ग्राम का मामला.

 

➡औरैया- खेत से बरामद युवती के शव का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने, दम घुटने के कारण हुई थी युवती की मौत, रिपोर्ट में मृतका से दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि, हत्या मामले में टीमें कई पहलुओं की कर रहीं जांच, एसपी ने कहा घटना का जल्द किया जाएगा अनावरण, दिबियापुर थाना क्षेत्र के निरंजनापुर गांव की घटना.

 

➡वाराणसी- खुद को IPS बता छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, BHU की छात्रा ने युवक के खिलाफ की शिकायत, लंका थाने में युवक के खिलाफ की शिकायत, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच,

छात्रा की शिकायत के आधार पर मुकदमा हुआ दर्ज, मामले की जांच में जुटी लंका थाने की पुलिस.

 

➡कानपुर- कोठी घाट पर नदी में नहाने के दौरान 7 लोग डूबे, एक युवक की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत, एक युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया, 5 लोग लापता,गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, 5 लोगों की तलाश में SDRF की टीम लगाई गई, बिल्हौर के आकिन गांव कीS कोठी घाट की घटना.

 

➡उन्नाव- आदिपुरुष फ़िल्म पर सांसद साक्षी महाराज का बयान, आदिपुरुष फ़िल्म के किरदारों को लेकर बड़ा बयान, फ़िल्म में भारतीय संस्कृति का मज़ाक उड़ाया है-साक्षी, रावण को खिलजी के रूप में दिखाने की कोशिश-साक्षी, यह बहुत ही निंदनीय है- सांसद साक्षी महाराज.

 

➡हाथरस- एसएचओ ने सिपाही के साथ की गाली गलौज, गाली गलौज और अभद्रता करते वीडियो वायरल, सिपाही ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया, वीडियो वायरल होने पर आलाधिकारियों में हड़कंप, थाने के अंदर एसएचओ ने सिपाही से अभद्रता की, थाना कोतवाली हाथरस गेट का मामला.

 

➡उन्नाव- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक सेंटर डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाइक सवार युवती की हुई मौत, युवक गंभीर घायल, घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, बेहटा मुजावर के सबली खेड़ा गांव के पास की घटना.

 

➡प्रतापगढ़- बदमाशों ने एजेंट को मारी गोली, लूट के इरादे से एजेंट को मारी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया, लोन की वसूली कर कार्यालय जा रहा था एजेंट, लिमिटेड कंपनी में एजेंट है घायल युवक, आसपुर थाना के कोवटली गांव का मामला.

 

➡बस्ती- युवती का शव मिलने से फैली सनसनीदुष्कर्म के बाद हत्या की जताई जा रही आशंकाकई दिनों पुराना दिख रहा है युवती का शवअभी तक युवती की नही हो पाई शिनाख्तमहिला की अगुलियां खा गए जलीय जीवकुआनो नदी के करीमनगर नया घाट का मामला.

 

➡लखीमपुर- हादसों के बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सफर जारी, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 93 लोग कर रहे थे सवारी, सवारियों को उतारकर ट्रैक्टर का चालान किया, हैदराबाद पुलिस ने सवारियों को हिदायत दी.

 

➡बस्ती- रेलवे ट्रैक के पास टुकड़ों में मिला बुजुर्ग महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, सिधारी जोत निवासी अशरफी देवी के रूप में पहचान, गौर थाना क्षेत्र के सिधारी जोत रेलवे ट्रैक का मामला.

 

➡एटा- नवरात्र के आखिरी दिन निकाली गई शोभायात्रा, काली मां शोभायात्रा में बुल्डोजर दिखाई पड़ा, शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा बुलडोजर, CO सिटी शोभायात्रा के सुरक्षा व्यवस्था में तैनात, नगर कोतवाली के शहर में निकाली गई शोभायात्रा.

 

➡जौनपुर- दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के समय विवाद, ताली बजाने को लेकर युवक की पिटाई की, गांव के ही कई लोगों ने मिलकर युवक को पीटा, 4 युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई, सरपतहां के घुघुरी सुलतानपुर गांव की घटना.

 

➡बागपत- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी से 10 किलो अवैध गांजा बरामद, बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

 

➡मेरठ- डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की पानी में डूबने से मौत, खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरने से हादसा, घर लौटे परिजनों को ढूंढने पर बाल्टी में मिला बच्चा, थाना इंचौली के कस्बा लावड़ का मामला.

 

➡भदोही- दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने का मामला, 2 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद स्वीकृत, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलेगी मदद, डीएम ने आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी.

 

➡हाथरस- मंदिर जा रही महिला श्रद्धालु को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ा, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना.

 

➡औरैया- सपा नेता के खिलाफ रेप का दर्ज हुआ केस, तमंचे की नोंक पर किया दुष्कर्म- पीड़िता, 17 माह से कर रहा था दुष्कर्म- पीड़िता, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज एरवाकटरा थाना क्षेत्र का मामला.

 

➡गाज़ियाबाद- घर में लगे एलईडी टीवी में हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, परिवार के अन्य सदस्य घायल, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती, टीला मोड़ थाना के हर्षविहार कॉलोनी की घटना.

 

➡कोटद्वार- कोटद्वार में बड़ा बस हादसा, 6 की मौत, बारातियों से भरी बस नयार नदी में गिरी, हादसे में 6 बारातियों की मौके पर मौत, 6 बारातियों के शव खाई से निकाले गए 12 घायलों को खाईं से बाहर निकाला गया25 से ज्यादा बाराती अभी भी हैं लापताप्रशासन और ग्रामीण राहत बचाव में जुटेकोटद्वार और सतपुली से SDRF की टीम रवाना एसएसपी और डीएम पौड़ी मौके के लिए हुए रवानालालढांग से काड़ा तल्ला जा रही थी बसबीरोखाल के सीमडी बैंड के पास खाईं में गिरी बस.

 

➡अल्मोड़ा- प्रशासनिक अधिकारी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, नई दिल्ली में ADM के पद पर तैनात बता रहा हैं आरोपी, पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया, अधिकारी-पत्नी को सरकारी जमीन कब्जा करने का भी आरोप, प्रशासनिक अधिकारी ने डांडाकांडा में बनवाया हैं स्कूल, गोविंदपुर के डंडाकांडा में प्लीजेंट वैली स्कूल का मामला.

 

➡उत्तरकाशी- हिमस्खलन में प्रशिक्षुओं की बढ़ी मुश्किलें, खराब मौसम के चलते नहीं हो पा रहा रेस्क्यू, 8 प्रशिक्षु रेस्क्यू किए गए,4 शव बेस कैम्प में, द्रोपती डांडा चोटी के बेस केम्प में मौजूद 8 प्रशिक्षु, 4 शव भी बेस कैंप लाए गए, खराब मौसम के चलते नहीं हो पा रहा रेस्क्यू.

 

➡कोटद्वार- अंकिता हत्याकांड के मामले का हो रहा खुलासा, हत्यारोपी पुलकित आर्य,अंकिता के बीच बढ़ा रहा था नजदीकियां, अंकिता पर स्कूटी और कार चलाने का बना रहा था दवाब, अंकिता को मॉडल बनाने की अक्सर बात करता था पुलकित, पुलिस रिमांड के दौरान पुलकित ने खोले कई राज.

 

➡देहरादून- टैक्सी यूनियन ने मांगों को लेकर रेलवे को सौंपा ज्ञापन, यात्रा सुविधा समिति की सदस्य गीता ठाकुर ने सौंपा ज्ञापन, टैक्सी स्टैंड को फिर से दिलाने को लेकर सौंपा ज्ञापन, दूसरे कंपनी को बूथ देने पर टैक्सी यूनियन ने मांग की, रेलवे बोर्ड से कार्रवाई करने, बूथ वापस दिलाने की मांग की.

 

➡अल्मोड़ा- पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान, अल्मोड़ा की घटना को अंकिता कांड से जोड़ा, पुलिस ने कठोर कार्रवाई करनी चाहिए-हरीश, ऐसे लोगों को पुलिस सबक सिखाए- हरीश.

 

➡दिल्ली सपा नेता अबू आसिम आज़मी ने मुलायम सिंह का जाना हाल, मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का जाना हाल-चाल, अखिलेश यादव से मुलाकात कर हाल-चाल जाना, मेदांता अस्पताल से निकले अबू आजमी का बयान, नेता जी की हालत पहले से कुछ बेहतर- आजमी, नेता जी अभी वेंटिलेटर पर हैं- अबू आजमी, हालत बेहतर है लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता, नेता जी जैसे लोग सदियों में पैदा होते हैं-आजमी, अब देश में नेता जी जैसे कोई नेता नहीं-आजमी, सभी देशवासी नेता जी के लिए दुआ करें- आजमी.

 

➡दिल्ली- PFI के गिरफ्तार 4 कार्यकर्ताओं को रिमांड पर भेजा, पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा, PFI के 4 कार्यकर्ताओं को कल गिरफ्तार किया गया था, UAPA,IPC की विभिन्न धाराओं के तहत हुई थी गिरफ्तारी.

 

➡दिल्ली- आदि शक्ति के महापर्व पर राजधानी भीषण जाम की चपेट में, दिल्ली के कई इलाकों में थमी गाड़ियों की रफ्तार, नवमी पर दिल्ली के जगह-जगह इलाकों में लगा भीषण जाम, एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर लगा भीषण जाम, दफ्तर से लौट रहे लोगों को उठानी पड़ी दिक्कतें.

 

➡दिल्ली- पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बात, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बात, रूस और यूक्रेन के मौजूदा हालात पर हुई बात, भारत दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है.