➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में ट्रांसजेंडरों को मिली पहचान,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम लाई रंग,प्रदेश में अबतक 63 ट्रांसजेंडरों को मिला पहचान पत्र,186 अन्य को भी जल्द मिलेगा पहचान पत्र,किन्नरों को पहचान पत्र दिलाने का चल रहा अभियान,ट्रांसजेंडरों को मुफ्त शिक्षा,सुरक्षा,इलाज में मिलेगा लाभ.
➡लखनऊ- यूपी कोआपरेटिव बैंक ने बनाया नया कीर्तिमान,यूपी कोआपरेटिव बैंक को उच्च श्रेणी में किया वर्गीकृत,देश के टॉप 10 राज्य सहकारी बैंकों में हुआ शामिल,सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर का बयान,वर्तमान में देश में 33 राज्य सहकारी बैंक है-राठौर,इनमें उत्तर प्रदेश को 9वां स्थान मिला है- राठौर,’यूपी कोआपरेटिव बैंक की उपलब्धि गौरव की बात.’
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का कल का कार्यक्रम,बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM,6 जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी,सरयू नदी प्रभावित जिलों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण,गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती का हवाई सर्वेक्षण,अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.
➡लखनऊ- लंपी डिजीज से बचाव के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई,प्रदेश में 1126 टीमें टीकाकरण के लिए गठित की गई,प्रदेश में 26,04,500 पशुओं को गोटपॉक्स का टीका लगा,टीकाकरण के लिए 82.50 लाख वैक्सीन उपलब्ध,127 मोबाइल वेटेनरी यूनिट संचालित की जा रही.
➡लखनऊ- वरिष्ठ नेता मोहन सिंह की मनाई गई पुण्य तिथि,सपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई 9वीं पुण्य तिथि,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी,उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता-अखिलेश,’समाजवाद ही समस्याओं के समाधान का रास्ता है.’
➡लखनऊ- हजरतगंज में बलराम तिवारी के आत्मदाह का मामला,पुलिस ने मकान मालिक मनीष पॉल को किया अरेस्ट,मृतक बलराम का मकान मालिक कर रहा था उत्पीड़न,बीते 26 अगस्त को किया था पेट्रोल डालकर आत्मदाह,इलाज के दौरान 31 अगस्त को हुई थी मौत.
➡लखनऊ- यूपी कांग्रेस में पंखुरी पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी,यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख बनीं पंखुरी पाठक,दानिश आजम वारसी,शुभम शुक्ला वाइस चेयरमैन,शालिनी सिंह भी कांग्रेस सोशल मीडिया वाइस चेयरमैन.
➡लखनऊ- बंथरा पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को पकड़ा,पुलिस ने संदीप,हंसराज, सुजीत को किया गिरफ्तार,अभियुक्तों से 1 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,1 अवैध देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद.
➡लखनऊ- लखनऊ में 13 नए कोरोना मरीज मिले,5 पुरुषों, 8 महिलाओं में कोरोना की पुष्टि,24 घंटे में 27 व्यक्ति कोविड स्वस्थ हुए,राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 92.
➡लखनऊ- DM सूर्यपाल गंगवार ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की,वर्चुअल माध्यम से कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा,6 निर्माण कार्यों को अविलम्ब हस्तान्तरित करने के निर्देश.
➡सुल्तानपुर- पुलिस इंस्पेक्टर नीशू तोमर की गिरफ्तारी मामला,महिला थाने की अभिरक्षा से गायब हुए नीशू तोमर,नीशू तोमर की पत्नी कुसुम का बड़ा आरोप,महिला पुलिस ने 1 लाख रुपए लेकर छोड़ा-कुसुम,मेरे पति हैं इंस्पेक्टर, उन्हें कानून की है जानकारी-कुसुम,नीशू भागे नहीं, उन्हें पैसे लेकर छोड़ा गया-कुसुममहिला सिपाही से दुष्कर्म में हुई थी गिरफ्तारी,श्रावस्ती जिले में है तैनात इंस्पेक्टर नीशू तोमर.
➡कानपुर- भारत समाचार की खबर का हुआ बड़ा असर,पिटबुल कुत्ते द्वारा गाय को काटने का मामला,नगर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए,नगर निगम ने पिटबुल को डॉग केज में बंद किया,पशु चिकित्सालय में घायल गाय का हुआ इलाज,पिटबुल मालिक गोल्डी मिश्रा पर नहीं हुई कार्रवाई,पहले भी 3-4 बार हमला कर चुका था पिटबुल,कई देशों में प्रतिबंधित है खूंखार पिटबुल पालना.
➡प्रयागराज- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का मामला,चीफ प्रॉक्टर प्रो हर्ष कुमार के खिलाफ FIR की तहरीर,छात्र आयुष प्रियदर्शी और जितेंद्र कुमार ने दी तहरीर,चीफ प्रॉक्टर प्रो हर्ष कुमार पर मारपीट का आरोप,कर्नलगंज थाने में चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ दी तहरीर,मामले में जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई,प्रदर्शन के दौरान चीफ प्रॉक्टर और छात्रों में हुई थी नोकझोंक.
➡अलीगढ़- 7 साल की बच्ची, 4 साल का बच्चा हुआ अगवा,गरीब मजदूर के बेटी, बेटे को व्यक्ति ने किया अगवा,फिरोजाबाद से मजदूरी करने आया हुआ था पीड़ित,मजदूरी के लिए बुलाकर ले गया था आरोपी व्यक्ति,पीड़ित ने पुलिस से बच्चों के गायब होने की लगाई गुहार,गायब बच्चों और आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,क्वार्सी थाना इलाके के ज्वालापुरी क्षेत्र की घटना.
➡नोएडा- 9वीं मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत,ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में 9वीं मंज़िल से गिरा युवक,फ्लैट से कूदकर सुसाइड करने की आशंका,9वी मंजिल से गिरने का वीडियो CCTV में कैद,7 दिन पहले ही मृतक आया था सोसायटी में,एचसीएल में इंजीनियर था मृतक युवक,ओमेक्स में ही श्रीकांत त्यागी मामला हुआ था,फेज 2 थाना क्षेत्र में है ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी.
➡झांसी- शहर कोतवाली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,पुलिस ने जेमेटो में कार्यरत जियाउलहक को पकड़ा,मृतक बनकर झांसी में रह रहा था जियाउलहक,जियाउलहक की हत्या का फतेहपुर में दर्ज है केस,पत्नी समेत 4 लोगों पर दर्ज है हत्या का केस,फतेहपुर के कोतवाली उन्नाव का है जियाउलहक,झांसी पुलिस ने जियाउलहक को जिंदा बरामद किया.
➡बागपत- नकली दवाओं के कारोबार पर खाद विभाग का छापा,टीम ने शामली और बागपत जिले में की छापेमारी,मेडिकल स्टोर सील कर 6 दवाओं के लिए नमूने,खाद विभाग ने बागपत,शामली से 3 लोगों को पकड़ा,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को भेजा जेल,सिंघावली अहीर पुलिस ने तीनों को किया अरेस्ट.
➡प्रयागराज- ,प्रेमी युगल के साथ मारपीट करने का मामला,मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस,3 नामजद के खिलाफ दर्ज किया गया केस,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,युवती के साथ भी दबंगों ने मारपीट किया,दबंगई की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल,मऊआइमा इलाके का मामला.
➡आगरा- 2024 लोकसभा चुनाव पर बोले बाबा रामदेव,भारत की सामाजिक, आर्थिक स्थित मजबूत है-रामदेव,भारत अपनी एकता,अखंडता से आगे बढ़ रहा-रामदेव,पाकिस्तान में कुछ लोग मंदिरों को तोड़ा रहे है-रामदेव,इंग्लैंड में मंदिरों को तोड़ने में लगे है पाकिस्तानी-रामदेव,दुनिया में धार्मिक तौर पर तोड़फोड़ खत्म हो- रामदेव
➡बागपत- पुलिस ने गोतस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार,टेम्पो में गोवंशों को छोड़कर फरार हुआ था आरोपी,4 नामजद समेत कई अज्ञात पर किया था मुकदमा,बिलौचपुरा गांव से गोतस्कर अनीश को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर भेजा जेल,सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.
➡बागपत- घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास,युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास,विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता पर ताना तमंचा,शिकायत करने पर पीड़िता को दी जान की धमकी,पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग,सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव का मामला.
➡बांदा- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 की मौत,महिला समेत 2 की मौत,4 लोग गंभीर रूप से घायल,घटना में कई मवेशियों की भी मौत की सूचना,जनपद में 3 दिन से रुक-रुक कर हो रही है बारिश,बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का मामला.
➡प्रयागराज- अवैध निर्माण के खिलाफ पीडीए की कार्रवाई जारी,झूसी इलाके में 12 अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई,विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को किया सील,बगैर अनुमति और नक्शा पास कराए हुआ था निर्माण,क्षेत्रीय अवर अभियंता राजेश अग्रवाल की अगुवाई में कार्रवाई.
➡लखीमपुर- टॉवर पर चढ़ा युवक अभी तक नहीं उतरा,5 घंटे बाद भी अंधेरे में टॉवर पर चढ़ा युवक,पत्नी के मायके में होने से आहत है युवक,एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड,नीचे जाल बिछाया गया,ADM,ASP,SDM समेत कई अफसर मौजूद,कलेक्ट्रेट परिसर में लगे टॉवर पर चढ़ा युवक.
➡मिर्जापुर- जीडी बिन्नानी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर मुकदमा,युवक को भरुहना चौराहे पर मारपीट कर किया था घायल,सोने की चैन,21 हजार कैश, मोबाइल लूटने का आरोप,छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन यादव समेत 20 लोगों पर केस,देहात कोतवाली के भरुहना चौराहे का था मामला.
➡अलीगढ़- AMU से संबंधित स्कूल 23,24 सितंबर को रहेंगे बंद,दोनों दिन होने वाली परीक्षाओं को किया गया रद्द,एएमयू जनसंपर्क अधिकारी ने जारी की प्रेस रिलीज,भारी बारिश के चलते डीएम पहले ही दिए थे आदेश,4 दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त.
➡बस्ती- मुंडेरवा जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,सड़क से गुजर रहे पत्रकार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया,घायल युवक को लेकर पहुंचे कप्तानगंज सीएससी,गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल किया रेफर,हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास की घटना.
➡सम्भल- राणा नर्सिंग होम,न्यू रीना हेल्थ पर SDM का छापा,अपंजीकृत अस्पतालों पर एसडीएम ने मारा छापा,बिना अनुमति चल रहे दोनों निजी अस्पताल सील,छापे की सूचना पर अन्य अस्पताल संचालक फरार,रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां का है मामला.
➡अलीगढ़- चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक फरार,पुलिस अभिरक्षा में जेएन मेडिकल कॉलेज से फरार,एक दिन पहले हार्डवेयर कारोबारी की दुकान से की थी चोरी,फरार चोर की तलाश में जुटी इलाका पुलिस,क्वार्सी थाना इलाके के विक्रम कॉलोनी का मामला.
➡फर्रुखाबाद- जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा,2 मवेशियों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल,3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गिरी आकाशीय बिजली,तीनों घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती,कायमगंज, कम्पित, कमालगंज थाना क्षेत्रों का मामला.
➡अमरोहा- मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला,दिनदहाड़े गला रेतकर की हुई थी हत्या,पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया,2 सप्ताह पहले पुजारी से हुई थी मारपीट,हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस,थाना आदमपुर के गांव मरोरा का मामला.
➡फर्रुखाबाद- रोडवेज कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन,15 सूत्रिय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन,रोडवेज कर्मचारी संघ ने शांतिपूर्ण किया प्रदर्शन,CM को संबोधित ज्ञापन ARM रोडवेज को सौंपा,फतेहगढ़ के रोडवेज वर्कशॉप कार्यालय में प्रदर्शन.
➡मथुरा- पुलिस और गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़,कोसी थाना पुलिस की गौ तस्कर से मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, गौ तस्कर का निजी अस्पताल में इलाज जारी,कोसीकला थाना क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया में हुई मुठभेड़.
➡नोएडा- बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास हादसा,लो हाई बैरियर टूट कर रोड पर गिरा,बाल-बाल बचे रोड से गुजरने वाले लोग,ट्रैफिक पुलिस ने रोड से बैरियर हटा कर जाम खुलवाया,सेक्टर 37 से अटा मार्किट जाने वाले रोड पर गिरा बैरियर.
➡बदायूं- प्रेमी युगल की हत्या के मामले में 4 को फांसी,जिला जज ने सुनाई 4 दोषियों को फांसी की सजा,प्रेमी युगल की कुल्हाड़ी से काटकर की थी हत्या,2017 को हुई थी प्रेमी युगल की निर्मम हत्या,वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना गांव का मामला.
➡बागपत- युवक ने होमगार्ड पर फरसे से किया हमला,होमगार्ड के सिर पर फरसे से किया हमला,सिर में फरसा लगने से होमगार्ड गंभीर घायल,परिजनों ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती,बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाबला गांव का मामला.
➡चन्दौली- गैंग रेप के 2 दोषियों को 22-22 साल की सजा,स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के जज ने सुनाया फैसला,किशोरी के पड़ोसियों ने दिया था घटना को अंजाम,वर्ष 2016 में हुई गैंग रेप की घटना,सदर कोतवाली के मधुबन गांव में हुई थी घटना.
➡प्रयागराज- PCS मेंस 2022 की परीक्षा UPSC ने तैयारी की पूरी,प्रदेश के 3 शहरों के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा,लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज में होगी परीक्षा,दो पालियों में 5796 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल.
➡फर्रुखाबाद- 2 व्यापारियों के साथ लाखों की टप्पेबाजी,टप्पेबाजी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद,एक व्यापारी के साथ 1 लाख की टप्पेबाजी,दूसरे व्यापारी से 50 हजार की टप्पेबाजी,थाना कमालगंज क्षेत्र के कस्बे का मामला.
➡लखीमपुर- केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का दौरा कल,12.10 बजे निघासन के पीड़ित परिवार के गांव पहुंचेंगे,नाबालिग बहनों की हत्या मामले में परिवार से मिलेंगे,2 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों की लेंगे बैठक.
➡गाजियाबाद- ऋतु सुहास को अधिशासी अधिकारी लोनी का चार्ज,विशेष सचिव नगर विकास ने जारी किया आदेश,लोनी ईओ केके भड़ाना को निदेशालय से किया था अटैच,नगर निकाय की प्रभारी अधिकारी है ADM ऋतु सुहास.
➡फर्रुखाबाद- रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,स्कूटी सवार के टक्कर लगने से गंभीर घायल,घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती,युवक के टक्कर लगने से पैर हुआ फैक्चर,फतेहगढ़ कोतवाली के कचहरी तिराहे का मामला.
➡बदायूं- रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,टक्कर लगने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत ,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ का मामला.
➡कानपुर- चकेरी की HAL कॉलोनी में गिरी आकाशीय बिजली,कॉलोनी में सरस्वती शिशु मंदिर में गिरी बिजली,बिजली गिरने से स्कूल के कार्यालय में लगी आग,दमकल के आने से पहले आग पर पाया काबू.
➡हरदोई- आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत,मवेशी चराने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली,सांडी थाना इलाके में किसान रामलाल की मौत.
➡कानपुर- आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत,चकेरी थाना क्षेत्र के सजारी इलाके में गिरी बिजली,मासूम बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम.
➡एटा- ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,एक की दर्दनाक मौत,1 गंभीर घायल,घायल को कराया मेडिकल में भर्ती,पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया,कोतवाली नगर के देवी वाटिका की घटना.
➡अलीगढ़- पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी का मामला,SSP ने 2 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित,मेडिकल के दौरान आरोपी महेश हुआ फरार,थाना क्वार्सी पुलिस ने किया था गिरफ्तार.
➡गाजियाबाद- मोबाइल लुटेरे बाइक सवारों को पब्लिक ने पकड़ा,महिला से मोबाइल लूटकर भाग रहे थे बाइक सवार,बीच मार्किट में मोबाइल लुटेरों की जमकर धुनाई,साहिबाबाद थाने के शालीमार गार्डन की घटना.
➡अलीगढ़- भारी बारिश में भरभरा कर गिरा गरीब का मकान,घर के मलबे में दबकर मां-बेटे हुए घायल,पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल,अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी की घटना.
➡बस्ती- घर के बाहर खेल रही मासूम जहरीले सांप ने काटा,आनन-फानन में परिजन पहुंचे सीएससी परशुरामपुर,इलाज के दौरान मासूम की हुई मौत,परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पचौहा लक्ष्मणपुर की घटना.
➡संभल- तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा,बाइक सवार की मौके पर ही मौत,बस चालक को पुलिस को सौंपा,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,चंदोसी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड का मामला.
➡बस्ती- नदी में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव,नदी में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हारा गांव का मामला.
➡प्रयागराज- प्रयागराज में एटीएस की टीम हुई सक्रिय,PFI कनेक्शन खंगालने में जुटी ATS टीम,करैली, खुल्दाबाद,अटाला में एटीएस की नज़र,ATS इन इलाकों में चला रही सर्च ऑपरेशन.
➡कौशाम्बी- अर्ध मानसिक विक्षिप्त युवक ने की आत्महत्या,घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,करारी थाना क्षेत्र के मेवहर गांव का मामला.
➡मैनपुरी- बारिश के चलते दीवार गिरी,मलबे में दबकर महिला की मौत,थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बलीपुर की घटना.
➡देहरादून- 2 अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश,डेयरी,सहकारिता विभाग में कार्यरत है दोनों अफसर,आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप,मान सिंह,दीपक कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच,दुग्ध संघ के प्रभारी महाप्रबंधक थे मान सिंह पाल, राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक हैं दीपक,सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए.
➡दिल्ली- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल तमिलनाडु दौरा,सुबह 9.15 बजे में पिल्लरेपट्टी मंदिर में करेंगे पूजा,दोपहर 3 बजे बुथ अध्यक्षों को करेंगे संबोधित.
➡दिल्ली- 27 सितंबर को जापान जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी,जापान के पूर्व PM के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे,PM फुमियो किशिदा से भी अलग से मुलाकात करेंगे.
➡दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे कल,जन भावना महासभा को करेंगे संबोधित,सुबह 11.30 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे गृह मंत्री,रंगभूमि मैदान में संबोधित करेंगे गृह मंत्री.
➡दिल्ली- दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से ED की पूछताछ जारी,ED ने तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन से पूछताछ की,दोपहर 3 बजे ED की टीम तिहाड़ जेल पहुंची,आबकारी नीति मामले में सत्येंद्र जैन से पूछताछ जारी.
🧑🏻⚕️ *जिलाधिकारी ने 23 एवं 24 को विद्यालय बंद रखने के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए अभी दो दिन विद्यालय और बंद रखने के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश, जिलाधिकारी ने विद्यालय बंद करने का जनहित में लिया फैसला, जनपद में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने आगामी दो दिवस 23 एवं 24 सितम्बर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्री सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
🧑🏻⚕️ *मुख्यमंत्री में होगी विश्वस्तरीय मोटरसाइकिल रेसिंग,मुख्यमंत्री योगी ने कहा- मोटो जीपी आयोजन को मिलेगी पूरी मदद*
दुनिया के तीसरे सबसे मशहूर गेम विश्व स्तरीय मोटरसाइकिल रेसिंग मोटो जीपी का भव्य आयोजन देश में और वह भी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा में होगा। जिसको लेकर आज दुनिया भर में मोटरसाइकिल की रेस कराने वाली स्पेनिश कम्पनी डोर्ना के चेयरमैन कार्मेलो एजपेलेटा लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इस आयोजन के लिए हर तरह की मदद की जाएगी।मुख्यमंत्री ने स्पेनिश कम्पनी डोर्ना के चेयरमैन कार्मेलो एजपेलेटा से मुलाकात कर जानना चाहा कि सफल और भव्य बनाने के लिए क्या-क्या मदद की जा सकती है। जिस पर बताया गया कि बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय सर्किट का जो ट्रैक है उसे थोड़ा और फेस स्लिप करने की जरूरत है। साथ ही सिक्योरिटी और कस्टम लेवल पर मदद की बात की।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटो जीपी के आयोजन को लेकर हर तरह की मदद की जाएगी। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूरा सहयोग किया जाएगा । यही नहीं, पूरी गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों का और मोटो जीपी के आयोजकों का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही ट्रैक का अपडेट लेकर बताया जाएगा।
🧑🏻⚕️ *कोरोना एलर्ट:फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 5443 नए मामले; 26 लोगों की मौत*
देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 5,443 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल यानी 21 सितंबर को कोरोना के 4,510 मामले दर्ज किए गए थे। कल के मुकाबले आज कोरोना के 933 केस बढ़े हैं।बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में कोरोना से 5,291 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 46,342 हो गई है।मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 26 लोगों की मौत भी हुई है। अकेले केरल राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड 19 से अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 429 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 53 हजार 42 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 39 लाख 78 हजार 271 मरीज ठीक भी हुए हैं।
🧑🏻⚕️ *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की मुलाकात, सांप्रदायिक नफरत मिटाने की कोशिश*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कस्तूरबा गांधी मार्ग वाली मस्जिद पहुंचकर डा इमाम उमेर अहमद इलियासी (चीफ़ इमाम) सहित कई मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। मोहन भागवत के साथ संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकातें और संवाद अनायास नहीं हैं। यह संघ की उस अहम रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह मुस्लिम और ईसाइयों से संवाद बढ़ाने पर जोर दे रहा है, ताकि धर्म आधारित गलतफमियों, दूरियों और संवादहीनता को दूर कर राष्ट्र निर्माण में उनकी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही संगठन की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया जा सके। संघ का यह प्रयास खुद के उस सोच के दायरे में है, जिसमें वह हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों को ‘हिंदू’ मानता है।इस नीति को मूर्त रूप देने के लिए संगठन के भीतर चार सदस्यीय समिति बनाई गई है और इसका दायित्व सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल व डा. मनमोहन वैद्य के साथ ही अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल व वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार को दिया गया है। संघ की ओर से यह कोशिश ऐसे वक्त में हो रही है, जब विपक्षी दलों के राष्ट्रीय नेता उसपर सर्वाधिक आक्रामक हैं और आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इससे बेफ्रिक वह अपने प्रयासों में जुटा हुआ है। हाल के दिनों में इस तरह की बैठकें और मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों की संघ प्रमुख से मुलाकातें बढ़ी हैं।
✒️ *लगातार हो रही बारिश से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं फसल हो रही बरबाद*
अलीगढ़ कासिमपुर पावर हाउस के सिविल विभाग में तैनात हिम्मत सिंह का 36/17 सेकंड टाइप कॉलोनी में क्वार्टर के अंदर खड़ा पेड़ रात भर बारिश होने के कारण गिर गया। गनीमत यह रही कोई हताहत नहीं हुआ।जानकारी मिलने पर सिविल विभाग के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटे से अवरुद्ध हुए रास्ते में पड़े हुए पेड़ को हटवाने की कवायद शुरू करवाई। रात से हो रही रिमझिम बरसात से छर्रा क्षेत्र के ग्राम रुखाला में भारी बारिश के चलते एक घर की छत गिर गई है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।कई दिनों से हो रही बारिश से जिन धानो में बाल निकल रही है या पक गए हैंं वे हवा चलने से गिर गए। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है।
✒️ *शिक्षामित्रों के मुद्दे पर सपा ने सरकार को घेरा, समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग*
विधान परिषद में समाजवादी पार्टी ने शिक्षामित्रों का मुद्दा उठाया। सपा ने समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है,न्यायिक प्रक्रिया में शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर हुए समायोजन को उचित नहीं माना था, किंतु उनके सेवाकाल को देखते हुए सरकार मानदेय बढ़ा सकती है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों के हित में सरकार निर्णय करेगी।सरकार से कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर सपा सदन से बहिर्गमन कर दिया। सपा के लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा व डा. मान सिंह यादव ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के रूप में शिक्षामित्रों का मुद्दा उठाया।आशुतोष सिन्हा ने कहा कि शिक्षामित्रों की नियुक्ति उस समय हुई थी जब शिक्षकों की कमी के कारण बेसिक शिक्षा के स्कूलों में ताले लग गए थे,शिक्षामित्रों को इस महंगाई में भी मात्र 10 हजार रुपये प्रति माह मिल रहा है।सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की छूट दे सकती है। मान सिंह यादव ने कहा कि अब तक चार हजार से अधिक शिक्षामित्र अपनी जान गवां चुके हैं।एक शिक्षा मित्र ने तो अपने खून से सरकार को पत्र लिखा था, फिर भी इस समस्या का हल नहीं निकला। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि मिशन कायाकल्प से परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदल गई है।
उन्होंने विभाग की कई और उपलब्धियां गिनाईं तो सपा सदस्य खड़े हो गए और कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के मुद्दे को भटका रही है। हम सरकार की उपलब्धियां सुनने नहीं आए हैं।
सपा सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन कर दिया। सपा सदस्यों के बाहर जाने के बाद मंत्री संदीप सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर ही सहायक अध्यापक से वापस शिक्षामित्र बनाए गए हैं।कुल 1.37 लाख शिक्षामित्रों में सहायक अध्यापक की अर्हता रखने वाले 15240 का समायोजन किया गया था। शेष शिक्षामित्रों को 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार इनके हित में निर्णय करेगी।
✒️ *यूएस फेड की दरों में बढ़ोतरी से टूटे बाजार, शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर*
यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 बेसिस पॉइंट या 0.75 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसका असर गुरुवार को दुनिया भर के बाजारों में देखा जा रहा है। भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। गुरुवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 483.71 अंक गिरकर 58973.07 और निफ्टी 137.95 अंक गिरकर 17580.40 पर आ गया।आज आईटी और बैंक सेक्टरों में तेज गिरावट आई। एफएमसीजी सेक्टर लाभ में था। पावर ग्रिड कॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और टेक महिंद्रा निफ्टी पर गेनर्स में शामिल थे। अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एचयूएल और नेस्ले इंडिया के शेयर भी उछल गए।
🧑🏻⚕️ *शराब से मौत के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर, उत्तर प्रदेश के इस जिले में सबसे ज्यादा मरे*
जहरीली शराब कांड का कलंक अलीगढ़ के नाम से छूट नहीं रहा है और 2021 में अलीगढ़ पूरे देश में शराब से हुईं मौतों में अव्वल रहा। 137 मौतों वाले अलीगढ़ के कांड के चलते उत्तर प्रदेश भी सबसे अधिक मौतों वाला राज्य रहा। वर्ष 2021 की एनसीआरबी रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कुल 782 मौत हुईं। 127 मौतों के साथ पंजाब दूसरे और 108 मौत के साथ मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा।वर्ष 2021 में मई माह के अंत में जहरीली शराब कांड की शुरुआत हुई थी। मिलावटी शराब पीने से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 109 लोगों मौत हुई थी। इसमें बिहार के मजदूर भी शामिल थे। इस कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आबकारी अधिकारी सहित कई कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी।सबसे अधिक शराब खपत वाले प्रदेशों में शुमार महाराष्ट्र, गोवा में वर्ष 2021 में एक भी मौत जहरीली, मिलावटी शराब के कारण नहीं हुई। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लद्दाख, पंडुचेरी, लक्षद्वीप, दमन एंड दीप ऐसे राज्य हैं जहां एक भी मौत शराब के चलते नहीं हुई। वहीं, गुजरात और बिहार, जहां शराबबंदी लागू है। इसके बाद भी गुजरात में चार और बिहार में दो मौत शराब के चलते हुई।देशभर में 2021 में हुईं शराब के चलते मौतों के मामलों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। चिंता का विषय यह भी है कि देश में कुल 782 मौतें हुईं, इनमें से 29 महिलाएं भी मृतकों में शामिल रहीं। इसका साफ संकेत है कि महिलाओं में भी शराब की लत बढ़ी है।
✒️ *अलीगढ़ में भदेशी रोड व शाहजमाल में दर्जनों घर पानी में डूबे, पानी व दूध की किल्लत*
अलीगढ़ में तीन दिन की बारिश के बाद भी पुराने शहर के अधिकांश मोहल्लों में घर व गलियां जलमग्न हैं। शाहजमाल, भदेशी रोड, कुवंर विक्रांत कालोनी, एडीए कालोनी, ईदगाह समेत अन्य स्थानों पर लोगों के घरों में पानी तीसरे दिन भी नहीं निकला। लोग दूध, पीने के पानी व खाने पीने को लेकर परेशान हैं। सड़क से लेकर पहले ग्राउंड फ्लोर तक पानी भरा है। दर्जनों लोगों ने जलभराव के कारण घरों पर ताला लगाकर रिश्तेदारो के यहां चले गए। बिजली व पानी की सप्लाई ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। नगर निगम के सारे इंतजाम धराशायी हो गए हैं,आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ देर के लिए हल्की बारिश व बूंदाबंदी केवल हुई। सोमवार व मंगलवार बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश का असर पुराने शहर में साफ दिखाई दिया। पुराने शहर व आउटर के क्षेत्रों में घरों से लोगों के पानी नहीं निकला है। शाहजमाल, भदेसी रोड, कुंवर विक्रांत कालोनी, आजाद नगर, खैर रोड, गोंडा रोड समेत अन्य स्थानों से पानी अभी नहीं निकला है। घुटनों तक पानी आज भी भरा नजर आया। लोगों के घरों में पानी घुसा है और लोगों ने छतों पर शरण ली है। गलियां तालाब बन गई हैं और रास्ते डूबे पड़े हैं। आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। आने के लिए लोग ठेले का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर लोग बाजार तक जाने के लिए एक ठेले पर बैठकर जाते दिखाई दिए। कुंवर विक्रांत कालोनी, भदेसी रोड की पर जलभराव की समस्या अधिक है। संकरी गलियां पानी से लबालब भरी हैं जो खतरे से खाली नहीं हैं।
🧑🏻⚕️ *जलाली में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 27 सितंबर को*
जलाली : कस्बे की रामलीला मैदान परिसर में 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री शेखर सर्राफ मेमोरियल हास्पिटल अलीगढ़ के द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें पूरे शरीर की जांच कर फ्री दवा दी जाएंगी। समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, महामंत्री शुलभ वार्ष्णेय ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में लाभ लेने की अपील की है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-