June 15, 2026

उत्तर प्रदेश की अब तक की अहम खबरे –

Spread the love

*बड़ी खबरें………..*

 

➡लखनऊ- ट्रक बैक कराने में गई दूसरे ड्राइवर की जान, बागपत निवासी नरेश ड्राइवर करवा रहा था ट्रक बैक, ट्रक बैक करते समय नरेश आया ट्रक के नीचे, हादसे में मौके पर ही ड्राइवर नरेश की हुई मौत, ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से हुआ फरार , लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला.

 

➡लखनऊ- विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हंगामे के आसार, इस सत्र से जनता को काफी उम्मीदें हैं-विपक्ष, सत्र में विपक्ष आज भी भरेगी हुंकार, आज विधानसभा का कार्यवाही 11 बजे शुरू होगा, आज औपचारिक कार्य अध्यादेश अधिसूचनाओं, नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा, विभिन्न विधेयकों को भी सदन के पटल पर रखेगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में मौजूद रहेंगे.

 

➡अम्बेडकरनगर- ARTO कार्यालय में तैनात RI की तहरीर पर केस, हजारी बाबा और उनके पुत्र पर दर्ज हुआ केस, खुद को किसानों का नेता बताता है हजारी बाबा, सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में केस, ARTO कार्यालय के बाहर दलाली करता है हजारी, लोगों से काम कराने के नाम पर लेता है पैसा, RI को धमकाने और गाली-गलौज का भी आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ केस.

 

➡बांदा- मनरेगा के कार्यों में जांच करने पहुंचे लोकपाल मनरेगा, लोकपाल मनरेगा टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, मनरेगा के कार्यों में लगातार मिल रही थी शिकायत, जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, जसपुरा विकासखंड के सिकहुला का मामला.

 

➡रायबरेली- कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, सैकड़ों लीटर लहन किया नष्ट,शराब बरामद, पुलिस की सूचना पर कारोबारी मौके से फरार, त्रिपुला चौकी के अहियारायपुर में छापेमारी.

 

➡रायबरेली- मामूली बात पर दबंगों ने युवती पर किया हमला, युवती की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती, घूर के विवाद में बताई जा रही दोनों पक्षों में मारपीट, भदोखर थाना क्षेत्र के मुलिहा मऊ गांव की घटना.

 

➡वाराणसी- वाराणसी में आम आदमी पार्टी आज भरेगी हुंकार, आज होगा आप का काशी प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन, निकाय चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे संजय सिंह, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, वाराणसी के शिवपुर में आयोजित होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, सम्मेलन में कई जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल.

 

➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, 2 शातिर हत्यारे डकैत गोली लगने से हुए घायल, क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ-फूफा की हत्या में थे वांछित, 2 साल पूर्व पठानकोट में डकैती के दौरान की थी हत्या, बदमाशों से दो तमंचे, 7 कारतूस, बाइक बरामद, घायल काका और तालिब घुमन्तु गिरोह के सदस्य, सिटी थाने के किदवई नगर जंगलों में हुई मुठभेड़.

 

➡सोनभद्र- 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात, बच्ची के लेकर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस, कई घंटों बीतने के बाद भी नहीं हुआ मेडिकल, मेडिकल नहीं होने पर अस्पताल पहुंचे एसओ,एसपी, जिला अस्पताल के सीएमएस पर लापरवाही का आरोप, सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र का मामला.

 

➡कन्नौज- राहजनी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, सरगना समेत 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, बदमाशों के पास से असलहा,कारतूस बरामद, गिरफ्तार बदमाश शाहजहांपुर,हरदोई निवासी, छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने बाईपास से पकड़ा.

 

➡मुजफ्फरनगर- पश्चिम में पहली अग्निवीर सेना भर्ती आज, मुजफ्फरनगर जिले में अग्निवीर सेना भर्ती, सेना भर्ती को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगी भर्ती, भर्ती में 13 जिलों के अभ्यार्थी होंगे शामिल, गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों की आज दौड़, वेदांता हॉल में युवाओं के रुकने का इंतजाम, सिटी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना भर्ती.

 

➡कानपुर- मानसिक तनाव में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में कराया भर्ती, चौबेपुर क्षेत्र के सराय छीतम गांव का मामला.

 

➡कानपुर- युवती का मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे, स्थानीय लोगों ने लुटेरों को धर दबोचा, लोगों ने लुटेरों की जमकर की पिटाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला.

 

➡बलिया- छात्रों द्वारा खाने का बहिष्कार करने का मामला, सदर SDM ने धरने पर बैठे छात्रों से बात की, SDM से बात करने पर छात्रों ने धरना समाप्त किया

SDM ने छात्रों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, सिंहाचवर नवोदय विद्यालय का मामला.

 

➡सहारनपुर – सहारनपुर में भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, खिलाड़ियों का टॉयलेट में खाना बनवाने,रखवाने का मामला, खबर चलने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को किया निलंबित, शासन ने भारत समाचार की खबर का लिया संज्ञान, खेल प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा आए थे खिलाड़ी, डीएम ने मामले में एडीएम को सौंपी मामले की जांच, अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित थी खेल प्रतियोगिता.

 

➡हरदोई- टीकर के पास बैंक मित्र से हुई लूट का मामला, एसपी ने किया घटनास्थल,बैंके के पास किया निरीक्षण, घायल का ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज, बैंक से घर जाते समय गोली मारकर की थी लूटपाट, संडीला कोतवाली क्षेत्र के टीकर के पास की घटना.

 

➡चंदौली- चिकित्सालय में अवैध वसूली के वायरल वीडियो का मामला, सीएमएस डॉ. उर्मिला सिंह ने दिए जांच के आदेश, ब्लड बैंक डिपार्टमेंट,एक्स रे डिपार्टमेंट को भेजा नोटिस, ब्लड बैंक का कर्मी सिटी स्कैन के जांच कर रहा था वसूली, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने वीडियो ट्वीट कर की शिकायत, चंदौली के जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का मामला

 

➡फिरोजाबाद- मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार , चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में लगी गोली, थाना उत्तर एवं SOG पुलिस टीम को मिली सफलता.

 

➡अमरोहा- अमरोहा में बेरहम टीचर का कहर, टीचर ने डंडा मारकर छात्र का तोड़ा हाथ, होमवर्क पूरा न होने पर छात्र को बेरहमी से पीटा, टीचर ने कक्षा 6 के छात्र को जमकर पीटा, पिटाई से छात्र के हाथ की टूटी हड्डी, इंडिया एकेडमी कोचिंग सेंटर में पढ़ता था छात्र, परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ दी तहरीर, गजरौला थाना क्षेत्र के जवाहर नगर का मामला.

 

➡दिल्ली- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय गुजरात दौरा, किसान मोर्चा किसान पंचायत ई बाइक का करेंगे उद्घाटन, अध्यक्षत जेपी नड्डा आज सुबह 9 बजे करेंगे उद्घाटन, 10 बजे महापौर सम्मेलन में भाग लेंगे जेपी नड्डा, शाम 5 बजे मोरबी में रोड शो करेंगे जेपी नड्डा, गुजरात के गांधीनगर में उद्घाटन कार्यक्रम होगा.

 

➡दिल्ली- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय गुजरात दौरा, किसान मोर्चा किसान पंचायत ई बाइक का करेंगे उद्घाटन, अध्यक्षत जेपी नड्डा आज सुबह 9 बजे करेंगे उद्घाटन, 10 बजे महापौर सम्मेलन में भाग लेंगे जेपी नड्डा, शाम 5 बजे मोरबी में रोड शो करेंगे जेपी नड्डा, गुजरात के गांधीनगर में उद्घाटन कार्यक्रम होगा.

 

➡दिल्ली- कर्नाटक हिजाम मामले में आज फिर होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता दवे के दलीलों की चर्चा, आज 11 बजे इस मामले में फिर होगी सुनवाई|