September 23, 2026

उत्तर प्रदेश की अब तक की अहम खबरे –

Spread the love

बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, NDA के विधायकों के प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रशिक्षण का कार्यक्रम, सीएम योगी आदित्यनाथ प्रशिक्षण सत्र में मौजूद, आईजीपी में विधायको को दी जा रही है ट्रेनिंग.

➡लखनऊ- जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर बधाई दी, जगदीप घनखड़ जी को ह्रदय से बधाई-CM, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी बधाई दी.

➡लखनऊ- लोकभवन में कल मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, योगी सरकार के 100 दिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों को बताएंगे मंत्री, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की 12.30 बजे प्रेस वार्ता, मंत्री गिरीश चंद्र यादव 1 बजे प्रेस वार्ता करेंगे, मंत्री रविंद्र जयसवाल 1.30 बजे प्रेसवार्ता करेंगे.

➡लखनऊ- अरुण कुमार बने लखनऊ के नए BSA, लखनऊ के नए BSA बने अरुण कुमार.

➡लखनऊ- राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी, NDA के विधायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य,ब्रजेश पाठक भी मौजूद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ट्रेनिंग जारी, प्रशिक्षण के बाद डिनर का भी किया गया आयोजन, डिनर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल.

➡लखनऊ- राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज का प्रशिक्षण सत्र समाप्त, NDA के विधायकों का आज का प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म, मुख्यमंत्री योगी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से रवाना हुए, डिप्टी सीएम केशव मौर्य,ब्रजेश पाठक भी रवाना हुए, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम, NDA के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है.

➡वाराणसी- सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहुंचे वाराणसी, कल संगठन के वाराणसी मंडल की समीक्षा बैठक होगी, हम काम पर विश्वास करते हैं- ओम प्रकाश राजभर, हमारी पार्टी के लोग यहां से जिला पंचायत जीते-राजभर, हम अपने मुद्दों पर आज भी डटे हैं- ओपी राजभर, हम लोग लड़ाई में सबसे आगे हैं : ओपी राजभर, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बोले ओम प्रकाश राजभर, सपा ने प्रेसवार्ता किया तो हमे नहीं बुलाया- राजभर, आजमगढ़ चुनाव में हमने काम किया -ओपी राजभर, ‘अगर अखिलेश आजमगढ़ आते तो चुनाव जीत जाते’, एसी से निकलकर काम करने की जरूरत है- राजभर, सीएम योगी ने हमें बुलाया तो हम चले गए-राजभर, हमसे जो मांग रहा हम उसे समर्थन दे रहे- राजभर, हम आज भी समाजवादी पार्टी के साथ हैं- राजभर, ‘अखिलेश जब गठबंधन से मना कर देंगे तो देखेंगे’, ‘आज देश के पीएम मोदी को सुभासपा की जरूरत है’.

➡बुलन्दशहर- मूसलाधार बारिश के बाद भरभरा कर गिरी दीवार, तेज बारिश के चलते खेत की दीवार गिरी, दीवार के मलबे में दबने से 8 वर्षीय बच्चा घायल, मलबा हटाकर बच्चे को पहुंचाया गया अस्पताल, अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अहार गेट का मामला.

➡प्रयागराज- प्रयागराज अटाला हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर, हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप पर NSA लगा, मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद पर लगाया गया NSA, पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने एनएसए लगाया, NSA आदेश के बाद जेल में जावेद कराया गया तामील, जावद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप देवरिया जेल में है बंद.

➡कन्नौज- कन्नौज पहुंचे आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर भी पहुंचे रसूलाबाद, दोनों अफसरों ने मंदिर का किया निरीक्षण, आईजी ने एसपी को दिये मामले की उच्च जांच के निर्देश, माहौल बिगाड़ने वालों को खोज कार्रवाई के दिये निर्देश, अराजक तत्वों ने की थी माहौल खराब करने की कोशिश, रसूलाबाद व नौसारा में तैनात है भारी पुलिस फोर्स, पीएसी.

➡गोरखपुर- SSP के निर्देश पर एक्शन मे कैंट पुलिस, SSP के निर्देश पर चला एंटी चियर्श अभियान, CO कैंट के नेतृत्व मे SHO ने चलाया अभियान, गोलघर गणेश चौराहा सिटी माल तक पैदल किया गस्त.

➡सोनभद्र- पीएससी कैंप गाड़ी से दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दम्पति को गाड़ी ने मारी टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत ,पति गम्भीर घायल, म्योरपुर क्षेत्र के लिलासी के पास की घटना.

➡भदोही- सर्राफा व्यवसायी से जेवरात और कैश लूट का मामला, क्राइम ब्रांच, पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 41 ग्राम पीली धातु, 314 ग्राम सफेद धातु,19500 रुपए बरामद, मुख्य आरोपी पहले ही मुठभेड़ में किया गया था गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस, चौरी थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई थी लूट.

➡बुलंदशहर- नगर पुलिस की बाइक सवार 2 बदमाशों से मुठभेड़, 25 हज़ार के इनामी तस्लीम को लगी पुलिस की गोली, 1 तमंचा, 1 ज़िन्दा व 1 खोखा कारतूस, 1 बाइक बरामद, बुलंदशहर नगर पुलिस की वलीपुरा नहर के पास हुई मुठभेड़.

➡अमेठी- तेज रफ्तार कार चलते ट्रक में घुसी, कार सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल, शुक्ल बाजार के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की घटना.

➡बलिया- तहसीलदार के वकील को फर्श पर पटकने का मामला, मामले में डीएम ने दिया जांच के आदेश, अधिकारी अधिवक्ता और तहसीलदार का ले रहे बयान, घटना को लेकर अभी भी अधिवक्ताओं में जबरदस्त रोष, मौके पर मौजूद पुलिस ने बड़ी घटना होने से बचाया, बैरिया तहसील की हुई थी घटना.

➡मुरादाबाद- जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी, जिले में 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 33.

➡कानपुर- बर्रा से लापता किशोर को पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने किशोर को परिजनों को सौंपा, बर्रा के H-ब्लॉक में सड़क में टहलता मिला किशोर, एग्जाम में मार्क्स कम आने से घर से भागा था, बर्रा थानाक्षेत्र के विश्व बैंक इलाके का मामला.

➡आगरा- मकान से भारी मात्रा में गांजा हुआ बरामद , 4 कुंटल, 6 किलो गांजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना बरहन क्षेत्र के चावली गांव का मामला.

➡पीलीभीत- मिठाई की दुकान पर मिला नशीले पदार्थ का थैला, दुकान पर संदिग्ध व्यक्ति ने रखा थैला, पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी, पूरनपुर के पुरानी स्टेट बैंक के पास का मामला.

➡बाराबंकी- हिस्ट्रीशीटर के अवैध करोड़ों के मकानों पर चला बुल्डोजर, वन विभाग की बेशकीमती जमीन पर था अवैध कब्जा , कुर्सी थाना के ग्राम पिलहटी हैदराबाद का मामला.

➡प्रतापगढ़- सोशल मीडिया पर दारोगा को गोली मारने की धमकी, दबंग ने वीडियो बना कर दारोगा को दी धमकी, वीडियो के आधार पर पुलिस दबंग की तलाश में जुटी, महेशगंज थाना इलाके का मामला.

➡सुल्तानपुर- गैस सिलेंडर के डिलीवरीमैन से करीब 58 हज़ार की लूट, बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली के मंडी मोड़ की बताई जा रही घटना.

➡कासगंज- युवक ने नाम बदलकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, प्रिंस कुरैशी से मोनू गुप्ता बनकर फंसाया प्रेम जाल में, महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, गंजडुंडवारा नगर के मोहल्ला आवाजी का है प्रिंस कुरैशी, महिला की तहरीर पर गंजडुंडवारा पुलिस ने दर्ज किया केस.

➡महराजगंज- छेड़छाड़ के आरोपी के चेहरे पर पोती कालिख, ग्रामीणों ने युवक के चेहरे पर पोती कालिख, चप्पल-जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस, कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला.

➡ललितपुर- बाइक के सामने जानवर आन से हादसा, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, बाइक से गिरे 2 लोगों को ट्रक ने रौंदा, नाराहट क्षेत्र बंगरिया चौराहा का मामला.

➡मुरादाबाद- भारत समाचार की खबर का असर, बिलारी एसडीएम घन श्याम वर्मा को हटाया गया, निष्पक्ष जांच को लेकर SDM को हटाया गया, बिलारी एसडीएम पर लगाए गए थे गंभीर आरोप, मंडलायुक्त मुरादाबाद ने एडीएम ई को सौंपी थी जांच, फर्नीचर शोरूम मालिक ने लगाए थे गंभीर आरोप, जिलाधकारी शेलेन्द्र कुमार सिंह ने दी जानकारी.

➡बागपत- कल बागपत पहुचेंगे RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी, अग्निपथ योजना के विरोध में कल युवा पंचायत, अग्निपथ योजना के विरोध में होगी युवा पंचायत, बड़ौत शहर के जाट कॉलेज में होगी युवा पंचायत.

➡हापुड़- मामूली विवाद में युवक की हत्या, दोस्तों ने युवक की पीटकर हत्या की, सिर में ईंट मारकर की युवक की हत्या, इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत, सिटी कोतवाली के अतरपुरा की घटना.

➡बरेली- एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, 1 लाख 10 हजार लूट कर भागे बदमाश, पेस्टी साइट कम्पनी का एजेंट है पीड़ित, फतेगंज पूर्वी के निकसुआ की है घटना.

➡देहरादून- देहरादून की नई डीएम बनीं आईएएस सोनिका, 2010 बैच की आईएएस अफसर हैं सोनिका, आईएएस सोनिका ने कार्यभार ग्रहण किया, पदभार ग्रहण करने से पहले वृक्षारोपण किया.

➡देहरादून- सड़क पर चलते वाहन में अचानक लगी आग, कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, राजपुर रोड पर कांग्रेस कार्यालय के पास की घटना.

➡ऋषिकेश- ऋषिकेश में व्यवस्थाएं देख नाराज हुए एडीजी एलओ, कोतवाली में पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान एडीजी इंतजामों से नाखुश दिखे, सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को भी चेक किया, एडीजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

➡देहरादून- नवनियुक्त SSP दलीप सिंह कुंवर ने कार्यभार ग्रहण किया, देहरादून एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपना चार्ज संभाला, चार्ज लेने से पहले नए एसएसपी को सलामी भी दी गई, पहले भी देहरादून में एसपी सिटी रह चुके हैं दलीप सिंह.

➡हरिद्वार- गंगा में स्नान करते समय युवक नदी में बहा, गंगा नदी में तेज बहाव के चलते युवक बहा, जल पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर निकाला, युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, रावतपुर आश्रम के सामने की घटना.

➡हरिद्वार- हरिद्वार में 20 से 26 जुलाई तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने दिए आदेश, हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते जिलाधिकारी ने दिए आदेश.

➡पिथौरागढ़- बूंदी में फंसे कैलाश यात्रियों को रेस्क्यू किया गया, हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर धारचूला पहुंचाया गया, सड़क बंद होने के कारण 36 घण्टो से फंसे थे, पिथौरागढ़ ज़िला प्रशासन ने रेस्क्यू कर पहुंचाया.

➡दिल्ली- ICSE के 10वीं का कल रिजल्ट घोषित होगा, ICSE 10वीं बोर्ड का कल शाम 5 बजे घोषित होगा रिजल्ट.

➡दिल्ली- भाजपा ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान किया, NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का एलान, जगदीप धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाम का एलान किया, जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं जगदीप धनखड़.

➡दिल्ली- उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के एलान पर PM का ट्वीट, जगदीप धनखड़ जी को संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान-PM, वह विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं- PM, ‘मुझे विश्वास है वह राज्यसभा में उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे’, धनखड़ जी सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे- पीएम, ‘राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मार्गदर्शन करेंगे’.

➡दिल्ली- CM आवास पर भाजपा विधानमण्डल दल की बैठक हुई, मुख्य सेवक सदन में विधानमण्डल दल की बैठक की गई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक में शामिल हुए.

➡दिल्ली- कोरोना वैक्सीनेशन का आकंड़ा 200 करोड़ के करीब, भारत वैक्सीनेशन का 200 करोड़ का आंकड़ा के बेहद करीब, देश में वैक्सीन की अब तक 199.97 करोड़ डोज़ लगाई गई, शाम 8.30 बजे तक 25.19 लाख वैक्सीन डोज़ लगाई गई, कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का आज 547वां दिन है.

➡कोलकाता- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी सांसदों की मीटिंग बुलाई, आगामी संसद सत्र,उपराष्ट्रपति चुनावों के संबंध में मीटिंग, पार्टी की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए बुलाई मीटिंग, 21 जुलाई को पार्टी के लोकसभा,राज्यसभा सांसदों की बैठक.

➡पटना- जगदीप धनखड़ राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया समर्थन, जगदीप धनखड़ की उम्मीदवारी का किया समर्थन, JDU जगदीप धनखड़ को समर्थन देगा- नीतीश कुमार.