*अमरोहा*
गांव पतई खालसा में आकाशीय बिजली गिरी, बिजली गिरने से रसोई में सिलिंडर फटा, सिलिंडर फटने से इलाके में मचा हड़कंप, किसी व्यक्ति को हानि नहीं पहुंची, डिडौली क्षेत्र के पतई खालसा का मामला.
*देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 7.35 लाख से अधिक सैंपल की जांच हुई जबकि 3 जनवरी 2020 तक देश भर में 17.56 करोड़ से अधिक टेस्ट हुए
*लखनऊ*
UP सरकार 45 अनुपयोगी कानून खत्म करेगी, काफी जद्दोजहद के बाद कई विभागों में फैसला, 105 कानून में से 45 खत्म करने को राजी, ऊर्जा, आवास व शहरी विकास, सिंचाई, कृषि, वन, खाद्य एवं रसद विभाग ने लिया फैसला.
*गोंडा*
कीटनाशक पीने से बच्चे का हुई मौत, इलाज के दौरान 12 साल के बच्चे की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खेतों में छिड़काव के लिए रखा था कीटनाशक, कौड़िया थाना क्षेत्र के भगहरिया का मामला.
*शामली*
मुरादानगर हादसे में दो लोगों की मौत, दयानंदनगर निवासी पिता-पुत्र की मौत हुई, दोनों के शव उनके घर शामली पहुंचे, शव को देखकर परिजनों में मचा कहोराम, गाजियाबाद के मुरादाबाद में श्मशान में हादसा.
*लखनऊ*
कृषि कानूनों के विरोध के बीच में कैंप, संवेदनशील जगहों पर 17 अफसर करेंगे कैंप, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे कैम्प, अगले आदेश तक जिलों में कैम्प करेंगे, किसान-पुलिस के बीच समन्वय बनाएंगे अफसर .
*PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए आज सुबह 11 बजे नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन।
*लखनऊ*
केजीएमयू के 10 विभागों में होगी नियुक्ति, 11 डाक्टरों की नियुक्ति की जाएगी, केजीएमयू में नियुक्ति प्रक्रिया की गई शुरु, विज्ञापन जारी कर शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया.
*लखनऊ*
CP DK ठाकुर की महिला सुरक्षा को लेकर सर्हानिया पहल।
चौराहों पर लगाए जाएंगे पैनिक बटन, महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्था, पिंक बूथ पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे, तुरंत सहायता के लिए पहुंचेगी पुलिस.
*लखनऊ*
राजधानी में कोरोना के नए स्ट्रेन से सख्ती, राजधानी में बनाए जाएंगे 50 कंटेनमेंट जोन, संक्रमण को घटाए जाने की रणनीति तैयार, 3 से अधिक मरीज पर की जाएगी बैरिकेटिंग.
*लखनऊ*
सबसे प्रदूषित शहरों में लखनऊ बरकरार, हल्की बारिश के बावजूद भी काफी प्रदूषित, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 406 पहुंचा, नमी और धीमी हवा के कारण बढ़ा प्रदूषण.
*लखनऊ*
तेज धूप से बदला मौसम का मिजाज, आज रहेंगे बदली के आसार, कल की बारिश के बाद मौसम में बदलाव, कड़ाके की ठंड से लोगों को मिली राहत.
*कन्नौज*
मामूली विवाद में दबंगों ने किया हमला, युवक पर धारधार हथियार से हमला, घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, हालात गम्भीर अस्पताल में हुए भर्ती, बेटे को बचाने आयी मां को भी पीटा, 5 लोगों पर सदर कोतवाली में तहरीर, सदर के बिल्लोचिपुरा मोहल्ले का मामला.
*अमरोहा*
चोरो ने अधिवक्ता के घर को बनाया निशाना, अधिवक्ता के बंद पड़े घर से हुई लाखों की चोरी, 35 हजार नगद, जेवरात समेत 4 लाख की चोरी, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट का मामला.
*अमरोहा*
सीएल गुप्ता फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर की मौत, मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम, डिडौली क्षेत्र में स्थित है सी एल गुप्ता फैक्ट्री.
*बदायूँ*
म्याऊं बीआरसी केन्द्र पर किताबों को चाट रही दीमक, स्कूलों तक नहीं पहुंच पाईं किताबें, नहीं हो सका वितरण, पैरों तले किताबों को रौंद रहा कर्मचारी, लाखों रुपए की लागत की किताबें बन गईं रद्दी, बीएसए ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के दिए आदेश.
*बदायूँ*
ई रिक्शा चालकों ने विधायक का घेराव किया, दातागंज विधायक का घेराव कर सुनाई समस्या, बिना नम्बर वाले ई रिक्शा हो रहा बन्द-चालक, बिना नम्बर ई रिक्शा का हो रहा चालान-चालक, दातागंज विधायक ने दिया आश्वासन.
*पुदुचेरी:*
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ कल उनके निवास पर की मुलाकात ।
*दिल्ली*
केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अगले दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में होगी. इससे पहले 30 दिसम्बर को छठे दौर की बैठक में 4 में से दो मुद्दों पर सहमति बनी थी. पहला मुद्दा पर्यावरण से जुडे अध्यादेश पर जबकि दूसरा बिजली बिल से संबंधित था.
*लखनऊ*
बेसिक शिक्षा मंत्री का आज का कार्यक्रम, कंबल वितरण अभियान में शामिल होंगे, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का कार्यक्रम, 11.30 बजे RLB विकास नगर में कार्यक्रम
*लखनऊ*
पांडे गंज चौकी के पास मकान में लगी आग, आग से मकान का सामान जलकर राख, मकान मालकिन पड़ोसियों पर लगाय आरोप, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, वजीरगंज क्षेत्र के पांडे गंज चौकी की घटना.
*बदायूँ*
घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट, लाखों का सामान लूटकर हुए फरार, विरोध करने पर घर वालों को पीटा, कादरचौक के रमजानपुर गांव की घटना.
*ग़ाज़ियाबाद ब्रेकिंग*
मुरादनगर में मृतक परिजनों ने लगाया जाम, तीन शवों को हाईवे पर रखकर लगाया जाम.
*बड़ी खबर*
योगी सरकार की सख़्त कार्यवाही।
यूपी में CAA के विरोध में हिंसा के आरोपितों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 4751 उपद्रवियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
*लखनऊ*
CM योगी की टीम ११ के साथ बैठक प्रारम्भ।
CM आवास पर बैठक प्रारम्भ।
*प्रयागराज* –
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर याचिका, हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दाखिल की याचिका, ईदगाह मस्जिद कों हिंदुओ को देने की मांग, फिर से मन्दिर निर्माण किए जाने की मांग।
*लखनऊ में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने का मामला… संत विहार और मानसरोवर में 11 जनवरी तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक, पुलिस-प्रशासन ने किया एनाउंसमेंट…

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-