October 2, 2026

उत्तराखंड में जल्द सूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी जाने वाली सूचनाएं ऑनलाइन ही प्राप्त हो सकेंगी- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तराखंड में जल्द सूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी जाने वाली सूचनाएं ऑनलाइन ही प्राप्त हो सकेंगी। उत्तराखंड सूचना आयोग ने शासन को यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह को राज्य में सूचना अधिकार क्रियान्वयन में सुधार के लिए विस्तृत सुझाव का पत्र 22 जनवरी को भेजा था। इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर मुख्य सूचना आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए सूचना अधिकार के नोडल विभाग सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र जारी किया है।

 

इसमें उन्होंने विभाग को ऑनलाइन सूचना प्रार्थना पत्रों, अपीलों की व्यवस्था और शुल्क जमा कराने की व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इस आशय का पत्र 10 फरवरी को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखंड शासन देहरादून को उत्तराखंड सूचना आयोग के प्रभारी सचिव बंशीलाल राणा ने भेज दिया है। इसकी प्रति नदीम उद्दीन को भी उपलब्ध करायी है।