उत्तराखंड प्रदेश में पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी को अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का पद मिला है। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को यह अहम जिम्मेदारी मिली है। अभिनव कुमार उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
उत्तराखंड में अपर प्रमुख सचिव पद पर किसी को पहली बार दी गई जिम्मेदारी–
अभिनव अब एडीजी के साथ अपर प्रमुख सचिव का पद भी संभालेंगे।
उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आईपीएस अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। फिलहाल, अभी अभिनव कुमार एडीजी प्रशासन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब एडीजी के साथ अपर प्रमुख सचिव का पद भी संभालेंगे। शुक्रवार को यह आदेश जारी किए गए।
कई जगह रही है तैनाती
आईपीएस अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। एसएसपी हरिद्वार, एसएसपी देहरादून, आईजी गढ़वाल, आईजी बीएसएफ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अभिनव कुमार ने बखूबी निभाई हैं। अभिनव कुमार कई साल तक जम्मू और कश्मीर में डेपुटेशन पर रहे हैं। अनुच्छेद 370 के हटने के समय भी अभिनव कुमार जम्मू-कश्मीर में ही थे। अभिनव कुमार तेज तर्रार पुलिस अधिकारी में शामिल हैं।
आईपीएस अभिनव ने सीएम का जताया आभार–
अभिनव कुमार ने बताया कि बहुत से आईपीएस अधिकारी और वो खुद अपर सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनात रहे हैं, लेकिन अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का यह पहला पद है। मुख्यमंत्री जी के साथ कार्य करने का जो अवसर मिला है, उसको कर्तव्यनिष्ठ होकर निभाया जाएगा। आम जनता को कोई परेशानी न हो, हमेशा से इसी उद्देश्य से कार्य किया है। आगे भी इसी तरह से कार्य किया जाएगा।

More Stories
20 हजार घूस लेते दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा गया-
पुलिस ने CBI का फर्जी DCP का किया गिरफ्तार-
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 300 करोड़ का घोटाला-