October 30, 2026

उक्त निर्देश के अनुपालन में जनपद प्रयागराज में अब तक कुल-131 व्यक्तियों/लाभार्थियों को अहैतुक सहायता की धनराशि रू0-50,000/- (पचास हजार) उपलब्ध कराया जा चुका- शरद पांडेय

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

कोविड-19 से मृत्यु होने के कारण कोविड पोर्टल नचबवअपक19जतंबाण्पद पर अंकित जनपद प्रयागराज में कुल-1087 प्रकरणों के वारिसानो को रू0-50,000/-(पचास हजार) अहैतुक सहायता प्रदान किये जाने हेतु उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुपालन में जनपद प्रयागराज में अब तक कुल-131 व्यक्तियों/लाभार्थियों को अहैतुक सहायता की धनराशि रू0-50,000/- (पचास हजार) उपलब्ध कराया जा चुका है।

जनपद प्रयागराज में निवास करने वाले ऐसे समस्त नागरिकों से अपेक्षा की जाती है, जिनकी पत्नी, पति, पुत्र/पुत्री की मृत्यु कोविड-19 के कारण हो चुकी हो, तो वे लोग कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार के ऊपर तल पर स्थापित कन्ट्रोलरूम से तत्काल आवेदन पत्र प्राप्त करके दो दिवस के भीतर अपना आवेदन पत्र पूर्णरूप से भर कर जमा कर सकते है, जिससे उनके प्रकरण में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अहैतुक सहायता की धनराशि रू0-50,000/- (पचास हजार) उपलब्ध कराये जाने पर विचार किया जा सके।

 

अपर जिलाधिकारी,(वि0/रा0),

प्रयागराज।