*ईओडब्ल्यू वाराणासी ने ठेकेदार सहित दो आरोपियों को शासकीय धन गबन करने के आरोप में किया गिरफ्तार*
———————————————-
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणासी ने दो अलग अलग मामलों में सरकारी तंत्र के साथ मिलकर शासकीय धन गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठेकेदार राजू चौरसिया जैतपुरा के ईश्वरगंगी का रहनेवाला है जिसे निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने गाज़ीपुर के भदौरा ब्लॉक अंतर्गत परमेन शाह का तालाब,सेवराई चीर पोखरा,माँ कामख्या धाम गहमर और देवकली देव् स्थल पर पर्यटन विकास और सौंदयीकरण के नाम पर राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलकर करोडों का गबन करने के जुर्म में औसानगंज जैतपुरा से आज दोपहर में गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी कोटेदार सुरेश प्रसाद यादव निवासी बैरिया बलिया को थाना दोकटी,बलिया पर पंजीकृत बलिया खाद्यान्न से सम्बंधित मामले में निरीक्षक अरविंद सिंह ने पुलिस लाइन वाराणासी के पास से गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तारी टीम*-निरी. सुनील कुमार वर्मा,निरी. विंध्यवासिनी मणि त्रिपाठी,निरी.महेश पण्ड, निरी.अरविंद सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत सिंह,विनीत सिंह,विनोद यादव,सरफराज अंसारी,राज सिंह यादव,ईओडब्लू वाराणासी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-