May 6, 2026

इस वेबसाइट से डाउनलोड करें UPTET परीक्षा का प्रवेशपत्र, अभ्यर्थी निःशुल्क कर सकेंगे यात्रा-

Spread the love

PRAYAGRAJ,,,

इस वेबसाइट से डाउनलोड करें UPTET परीक्षा का प्रवेशपत्र, अभ्यर्थी निःशुल्क कर सकेंगे यात्रा..

 

यह परीक्षा पहले 28 नवंबर-2021 को प्रस्तावित थी, लेकिन परीक्षा के दिन प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से इसे रद कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गई है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2542 केंद्रों पर सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक होगी। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 1733 केंद्रों पर दोपहर बाद 02:30 से शाम 05:00 बजे तक होगी। दोनों पालियों में कुल 21,65,181 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है।

सचिव ने कहा है कि निर्धारित समय से आधा घंटा पहले न पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ आनलाइन आवेदन में अंकित अपने फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लानी होगी। इसके अलावा प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति को साथ लाना होगा।