इलाहाबाद HC मेरठ के सरकारी अस्पताल में 5 मौतों पर DM की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं, बेहतर हलफनामा मांगा
HC ने लखनऊ के हर्ष और सन अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही की मांगी जानकारी
छापेमारी में दोनों अस्पतालों में ऑक्सिजन मिली थी,लेकिन मरीजों को ऑक्सिजन की कमी बताकर लौटाया था।इलाहाबाद HC ने कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार से आगे की कार्रवाई की मांगी जानकारी
इलाहाबाद HC ने स्वदेशी वैक्सीन की कमी के चलते विदेशों से वैक्सीन मंगाने का सुझाव दिया
इलाहाबाद HC ने रूस वैक्सीन स्पूतनिक V की खरीद पर केंद्र से मांगी जानकारी।इलाहाबाद HC की टिप्पणी- हमें ध्यान रखना चाहिए कि कोरोना से जब तक हर व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, कोई भी सुरक्षित नहीं है
इलाहाबाद HCने कहा यह आराम करने का समय नहीं है और कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे देखते हुए और ज़्यादा कदम उठाने का समय है।इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए पब्लिक हेल्थ केयर, सुविधाओं और पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर और ज़्यादा कदम उठाने का समय है।इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा अगर हम यूपी में बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने में देर करते है तो हम टीकाकरण के असली मकसद को खो देंगे, क्योंकि कोरोना ऐसे मूटेंट बना सकता है जो वैक्सीन को बेसर कर सकता है



More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-