मुख्य न्यायाधीश माथुर की फुलकोर्ट फेयरवेल मे भावभीनी विदायी
विधि संवाददाता प्रयागराज 13अप्रैल
इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर को फुल कोर्ट फेयरवेल मे भावभीनी विदायी दी गयी।
वीडियोकांफ्रेन्सिंग के जरिये तीन बजे विदायी समारोह आयोजित किया गया।जिसमे लगभग सभी न्यायमूर्ति शामिल हुए।
मुख्य न्यायाधीश ने आज मंगलवार को सेवावकाश ग्रहण किया।
वर्चुअल समारोह मे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव, अपर सालीसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह, महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह, अवध बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक निगम ने मुख्य न्यायाधीश के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।महानिबंधक आशीष गर्ग ने समारोह का संचालन किया।इसकी जानकारी निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी है।



More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-