October 1, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट से रामपुर से सपा सांसद आजम खां को झटका- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रयागराज-* *इलाहाबाद हाईकोर्ट से रामपुर से सपा सांसद आजम खां को झटका*

 

*हाईकोर्ट ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से टैक्स वसूली आदेश पर हस्तक्षेप से किया इंकार।*

 

*हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका की खारिज।*

 

*याचिका में 147•20 करोड़ की लागत से बने 16 भवनों के 1•36 करोड़ टैक्स एवं 2•72 करोड पेनाल्टी की वैधता को दी गई थी चुनौती।*

 

*कोर्ट ने कहा कि कर निर्धारण आदेश के खिलाफ अपील दाखिल करने का विकल्प है।*

 

*कोर्ट ने कहा ऐसे में याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती।*

 

*मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के अध्यक्ष मोहम्मद आजम खां व कुलसचिव के मार्फत दाखिल याचिका।*

 

*जस्टिस जे जे मुनीर की एकल पीठ ने दिया आदेश।*