September 24, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी प्रयागराज के वकीलों के खिलाफ दर्ज तकरीबन पचास मुकदमों की जांच-

Spread the love

*इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी प्रयागराज के वकीलों के खिलाफ दर्ज तकरीबन पचास मुकदमों की जांच*

 

*वकीलों के खिलाफ रेप और एससी – एसटी की गंभीर धाराओं के तहत ये केस कराए गए हैं दर्ज आरोप है की वकीलों पर केस की पैरवी ना करने और धन उगाही के लिए दबाव बनाने की वजह से फर्जी मुकदमे कराए गए हैं दर्ज*

 

*एक संगठित गिरोह वकीलों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर कर रहा है उनका उत्पीड़न कोर्ट के सामने इस तरह के कुल 51 एफआईआर की सूची की गई है पेश जिनमें से 36 मुकदमें अकेले प्रयागराज के मऊआइमा थाने में हैं दर्ज*

 

*वकील किसी मुकदमे में पीड़ित पक्ष की तरफ से ठीक से पैरवी ना करें और केस दर्ज होने के बाद समझौते के नाम पर पैसे खर्च करें इस वजह से फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने का है आरोप*

 

*एक वकील के खिलाफ दर्ज रेप और एससी – एसटी के मुकदमे में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई को दो महीने में प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश*

 

*सीबीआई को दो महीने बाद होने वाली अगली सुनवाई में प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में करना होगा पेश.सीबीआई की प्रारंभिक जांच आने तक पुलिस को आरोपी वकील के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की भी हाई कोर्ट द्वारा दी गई है हिदायत*

 

*जस्टिस गौतम चौधरी की सिंगल बेंच में इस मामले की हुई सुनवाई*

 

*आरोपी वकीलों के खिलाफ प्रयागराज के मऊआइमा थाने में गंभीर धाराओं में केस हैं दर्ज शिकायतकर्ता महिला ने केस की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश देने के लिए हाईकोर्ट में याचिका की थी दाखिल*