September 9, 2026

इलाहाबाद बैंक के ग्राहकों से धोखाधड़ी

Spread the love

इलाहाबाद बैंक दुरावल के 4 मिनी ग्राहक सेवा केंद्र खोले गए थे जिसमें से ईनम ग्राम सभा में एक ग्राहक सेवा केंद्र इलाहाबाद बैंक खोला गया था आज से दो-तीन दिन पहले से यह बैंक बंद रहता था ग्राहकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी कुछ ग्राहक जब अपने हेड ब्रांच दुरावल गए तब अपना पैसा निकालने के लिए पासबुक वहां के केशियर को दिए वहां के कर्मचारी द्वारा ग्राहक को बताया की आपका पैसा निकल चुका है तब ईनम सहित कई खाताधारक बैंक गए तथा सभी ने अपने खाते को चेक कराया प्राप्त सुचना के अनुसार बताया गया कि ग्राहक के खाते से पैसा निकल गया है तब सभी खाता धारक परेशान हो दिवालिया हो उठे और पता चला कि ग्राहक सेवा केंद्र इलाहाबाद बैंक का मैनेजर जिसका नाम दीपू सिंह s/oराम लखन सिंह ग्राम औडौ ली का निवासी था जो फरार हो चुका है ग्रामीणों ने दूरावल इलाहाबाद बैंक जा कर खलबली मचा दी मौके पर शाहगंज चौकी प्रभारी मोहम्मद अरशद वहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना तथा सभी खाताधारक एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया एवं बैंक कर्मचारियों से बात करने से पता चला कि दुरावल इलाहाबाद बैंक के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार छुट्टी पर गए हुए हैं तथा जो पैसा गमन हुआ है उसमें ग्राहक सेवा केंद्र के मैनेजर जिम्मेदार हैं उन्होंने ही ग्राहकों से बार-बार अंगूठा लगाकर पैसा निकाला है तथा चौकी प्रभारी ने लोगों को समझा कर बताया कि आप लोग शांति से काम लें तथा आप लोगों के पैसे का विवरण बैंक मैनेजर के आने के बाद किया जाएगा और उचित कार्यवाही की जाएगी।