May 1, 2026

इनफोर्समेन्ट के लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *इनफोर्समेन्ट के लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी*‼️

 

आज दिनांक 17.05.2021 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा लॉकडाउन इनफोर्समेन्ट के तहत शहर का भृमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

भ्रमण के दौरान एसएसपी महोदय ने शहर के कई थाना क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले इलाकों को भी देखा,, दुकानदारों से मास्क का प्रत्येक हाल में प्रयोग करने के साथ ही दुकान पर *सोशल डिस्टेंसिंग* का विशेष रूप से ख़्याल रखने का निर्देश सभी दुकानदारों को दिया ।

जनपद वासियों से अपील करते हुए एसएसपी महोदय ने आग्रह किया कि *बेवजह सड़कों पर निकलकर पुलिस को कार्यवाही करने के लिए मजबूर न करें,,,बिना किसी कारण व कार्य के घर से बाहर न निकलें घर के अंदर रहें,,क्योंकि आप वहीं सुरक्षित हैं* ।